एक्सप्लोरर

महबूबा नहीं...मां के प्यार में दीवाना हुआ शख्स, बनवा डाला करोड़ों का 'ताज महल', दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

अमरुद्दीन हर अमावस्या को एक हजार लोगों को बिरयानी खिलाते हैं. हालांकि उन्हें लगा कि अपनी मां के लिए सिर्फ इतना करना काफी नहीं है. यही वो पल था, जब उनके दिमाग में ताज महल बनवाने का विचार आया.

मुगल शहंशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद और प्रेम में आगरा के ताजमहल का निर्माण करवाया था. ताजमहल की खूबसूरती की तो आज पूरी दुनिया कायल है. तभी तो इसे दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाता है. शाहजहां ने तो अपनी पत्नी के लिए इस खूबसूरत इमारत को बनवाया था. लेकिन तमिलनाडु के एक पूत ने अपनी मां के प्यार में 'ताज महल' जैसी दिखने वाली एक इमारत खड़ी कर दी है. 

शख्स ने तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में ताजमहल की रेप्लिका का निर्माण करवाया है. बताया जा रहा है कि इस इमारत को बनाने में 5 करोड़ रुपये की लागत आई है. शख्स का नाम अमरुद्दीन शेख दाऊद है, जो चेन्नई में एक हार्डवेयर बिजनेसमैन हैं. अमरुद्दीन 4 बहनों के अकेले भाई हैं. उनके पिता का नाम अब्दुल कादर शेख दाऊद था, जो खुद भी चेन्नई के एक बिजनेसमैन थे और चमड़े का बिजनेस किया करते थे. हालांकि जब अमरुद्दीन छोटे थे, तभी उनका निधन हो गया था. 

मां की याद में बनवा डाला ताज महल

पति के निधन के बाद अमरुद्दीन की मां ने 5 बच्चों को पालने के लिए बहुत संघर्ष किया. अमरुद्दीन सहित उनकी पांचों बहन की अब शादी हो चुकी है. जबकि साल 2020 में मां जेलानी बीवी का निधन हो गया. अपनी मां की मौत से अमरुद्दीन को गहरा सदमा लगा था. क्योंकि उन्होंने उनके साथ काफी वक्त गुजारा था. मां का निधन अमावस्या के दिन हुआ था. इसलिए अमरुद्दीन हर अमावस्या को एक हजार लोगों को बिरयानी खिलाते हैं. हालांकि उन्हें लगा कि अपनी मां के लिए सिर्फ इतना करना काफी नहीं है. यही वो पल था, जब उनके दिमाग में अपनी मां की याद में एक ताज महल बनवाने का विचार आया.  

200 मजदूरों ने खड़ी की इमारत

इसके बाद अमरुद्दीन ने अपने गांव अम्मयियप्पन में ताज महल जैसी रेप्लिका बनवाने के लिए एक एकड़ जमीन खरीदी और इमारत का निर्माण करवाना शुरू कर दिया. उन्होंने इसकी रेप्लिका तैयार करने के लिए संगमरमर राजस्थान से खरीदा. लगभग 200 मजदूरों ने इसका निर्माण किया है. रेप्लिका में एक मेडिटेशन सेंटर भी बनाया गया है, ताकि लोग यहां आकर मेडिटेशन कर सकें. इसके अलावा, एक मदरसा भी बनवाया है, जहां फिलहाल 10 बच्चे रह रहे हैं. ताज महल की इस रेप्लिका को 2 जून से लोगों के भम्रण के लिए खोल दिया गया है. अब राज्यभर से लोग इस इमारत का दीदार करने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 14 साल के इस बच्चे ने ऐसा क्या किया कि 'दीवाने' हुए एलन मस्क? SpaceX में दिया 'जॉब ऑफर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र
Train Toilet Viral Video : ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget