एक्सप्लोरर

साली संग स्टेज पर रंगीन हो रहा था दूल्हा! दुल्हन भी किसी और के साथ हो ली, यूजर्स बोले- पारिवारिक माहौल है

Viral Video: ये कोई साधारण डांस नहीं था जनाब. ये था नैन मटक्का ब्रांडेड, फ्लर्टिंग एडिशन डांस, जिसमें हर मूवमेंट में बिजली गिरती दिखी. वीडियो देखकर यूजर्स भी खासे हैरान हैं.

Trending Video: शादी-ब्याह का सीजन हो और उसमें ड्रामा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. मगर जो किस्सा बिहार की एक शादी में हुआ, वो तो सीधे फिल्मी स्क्रिप्ट को भी मात दे गया. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टेज पर रोमांच का लेवल इतना बढ़ गया कि दूल्हा बेचारा एक कोने में खड़ा रह गया और बाकी सब लोग बॉलीवुड मूवी के सीन एंजॉय करने लग गए.

अब बात शुरू होती है उस हसीन साली से, जो अपने जीजा यानी दूल्हे के साथ स्टेज पर डांस करने उतरी. लेकिन ये कोई साधारण डांस नहीं था जनाब. ये था नैन मटक्का ब्रांडेड, फ्लर्टिंग एडिशन डांस, जिसमें हर मूवमेंट में बिजली गिरती दिखी. डीजे की धुन पर साली और जीजा कुछ ऐसे थिरके कि स्टेज का तापमान 40 डिग्री से सीधे 104 डिग्री तक पहुंच गया.

साली के साथ दूल्हे का डांस देख दुल्हन भी किसी और के साथ हो ली

दुल्हन, जो पहले तो मुस्कुरा रही थी, धीरे धीरे उसके चेहरे का ब्लश गुस्से में बदलने लगा. पहले सोचा इग्नोर कर ले, फिर आंखें तरेरी, लेकिन जब साली-जीजा की केमिस्ट्री करण जौहर के रोमांटिक डायलॉग्स को भी पीछे छोड़ने लगी, तब दुल्हन ने ठान लिया अब तो गेम मैं भी खेलूंगी और फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया. दुल्हन ने स्टेज पर ही एक अजनबी मर्द जो कि दूल्हे का दोस्त या बारात का कोई मस्तमौला बंदा का हाथ थामा और शुरू हो गई एक और डुएट डांस सीक्वेंस. अब ये कोई साधारण जवाब नहीं था, ये था "अगर तुम फ्लर्ट करोगे, तो मैं भी पीछे नहीं रहूंगी" मूवमेंट. वीडियो देखकर आप भी कतई आनंदित हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: जहां मैदान में बॉल उड़ती है, वहां पाकिस्तान ने बंदा उड़ा दिया! यूजर्स बोले देसी आयरन मैन

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे दूल्हे को तो छोड़कर भाग जाना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...ऐसे ही लोग बाद में रिपोर्ट करते फिरते हैं कि मेहरारू भाग गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शादी का मजाक बनाकर रख दिया है इन लोगों ने. कुछ यूजर्स ने तंज मारते हुए लिखा...काफी पारिवारिक माहौल है.

यह भी पढ़ें: 'यमराज के साथ उठना-बैठना है...' नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget