ब्रजील: कोरोना मरीज का अकेलापन दूर करने के लिए उठाया यह कदम, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
ब्राजील में एक नर्स ने कोविड मरीज को मानव स्पर्श कराने के लिए दो डिस्पोजेबल ग्लव्स में गर्म पानी भर कर मरीज के हाथों के ऊपर रख दिया जिससे उसे बिना छुए मानव स्पर्श मिल सके.

कोविड 19 महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए ये सबसे मुश्किल समय है. इस वायरस के चलते हमें एक दूसरे से दूरी बनाकर रखनी पड़ती है. इस वजह से जरूरतमंद लोगों की मदद करना लगभग असंभव हो जाता है. लेकिन ब्राजील में एक नर्स ने कोविड से संक्रमित लोगों की मदद करने की नई तरकीब निकाली है. उसने डिस्पोजेबल ग्लव्स लिए और उसमें गर्म पानी भर कर मरीज के दोनों हाथों के ऊपर बांध दिया जिससे मरीज को आर्टिफिशियल ह्यूमन टच मिल सके.
इंटरनेट पर इसकी तस्वीर गल्फ न्यूज के सादिक समीर भट्ट ने शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'भगवान का हाथ, नर्स ने कोविड मरीजों को आइसोलेटेड वार्ड में राहत देने की कोशिश की, दो डिस्पोजेबल ग्लव्स, गर्म पानी से भरे, मरीज के हाथों में बंधे हैं, फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम है'. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है.
‘The hand of God’ — nurses trying to comfort isolated patients in a Brazilian Covid isolation ward. Two disposable gloves tied, full of hot water, simulating impossible human contact. Salute to the front liners and a stark reminder of the grim situation our world is in! #MaskUp pic.twitter.com/HgVFwOtg2f
— Sadiq ‘Sameer’ Bhat (@sadiquiz) April 8, 2021
ब्राजील में नहीं लगेगा लॉकडाउन
ब्राजील में फरवरी 2020 के बाद पहली बार इस हफ्ते एक दिन में 4,000 से ज्यादा लोग मरे हैं. मंगलवार को कोरोना वायरस की वजह से 4,195 लोगों की मौत हो गई जिससे अब तक कुल 3,37,000 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं. वहीं लगातार मरने वालों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने लॉकडाउन ना लगाने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि 'कोई देशव्यापी तालाबंदी नहीं होगी, हमारी सेना लोगों को उनके घरों में रखने के लिए सड़कों पर नहीं जाएगी'
जुलाई 2020 में राष्ट्रपति बोलसोनारो को हुआ था संक्रमण
राष्ट्रपति बोलसोनारो जुलाई 2020 में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. संक्रमित होने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें पता था कि वो कभी ना कभी वायरस से संक्रमित जरूर होंगे और वायरस के खत्म होने तक हर इंसान इसके संक्रमण में पीड़ित होगा.
इसे भी पढ़ेंः
Photos: आइकोनिक ऑनस्क्रीन लुक के लिए जानी जाती हैं Madhuri Dixit, देखें ये बेहद खास तस्वीरें






















