एक्सप्लोरर

भाई शर्म आती है या नहीं...लड़के ने शादी के स्टेज पर किया ऐसा डांस कि यूजर्स करने लगे ऐसे सवाल, वीडियो वायरल

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और तभी गाना बजता है "तारों का चमकता गहना हो" और स्टेज पर कूद पड़ता है एक छपरी आत्मा से ओतप्रोत डांसर, जिसकी एनर्जी और हरकतें देख कर तो बिजली का ट्रांसफार्मर भी जल जाए.

शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और साथ में चल रहा है सोशल मीडिया पर देसी कंटेंट का मेला, जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं, या फिर शर्म से आंखें फेर लेते हैं. इस बार वायरल हुआ है एक ऐसा वीडियो जिसने इंटरनेट की दुनियादारी को पल भर के लिए रोक दिया और सबको ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि “इतना कॉन्फिडेंस कहां से लाते हो भाई?” मामला एक देहात की शादी का है, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और तभी गाना बजता है "तारों का चमकता गहना हो" और स्टेज पर कूद पड़ता है एक छपरी आत्मा से ओतप्रोत डांसर, जिसकी एनर्जी और हरकतें देख कर तो बिजली का ट्रांसफार्मर भी जल जाए. फिर आगे जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

शख्स ने शादी में किया ऐसा डांस कि हर किसी को आ गई शर्म

वीडियो में एक पतली-दुबली काया वाला छपरी टाइप लड़का स्टेज पर आता है और शुरू हो जाता है एकदम आत्मविश्वास के ओवरडोज के साथ डांस करने. चाल-ढाल ऐसी जैसे माइकल जैक्सन और गोविंदा का खतरनाक कॉम्बो हो. लेकिन असलियत? जनाब, ऐसा लगा जैसे किसी ने डांस के नाम पर मच्छरों को भगाने की एक्सरसाइज शुरू कर दी हो. लड़के की हरकतें, एक्सप्रेशन और म्यूजिक से टोटल तालमेल विहीन ठुमके देखकर लोगों को लगा कि अब तो सांस्कृतिक पतन की आखिरी सीढ़ी भी चढ़ ली गई है. डांस को देखकर यूजर्स अपना माथा पीट रहे हैं और खुद को कोसते हुए कह रहे हैं कि क्यों आखिर इस रील में हम घुस बैठे.

बेशर्मी के नए आयाम स्थापित कर रहा छपरी समाज!

कुल मिलाकर इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर ‘छपरीपने’ की नई परिभाषा गढ़ दी है. इस बहादुर डांसर का कॉन्फिडेंस देखकर यह तो तय है कि भारत को कोई रोक नहीं सकता. न आत्मनिर्भर बनने से और न शर्मिंदगी के नए रिकॉर्ड बनाने से. बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे देखकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

यूजर्स ने भी ले लिए मजे

वीडियो को @_kumbhkaran नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...किसने कहा कि दुनिया से डायनासोर समाप्त हो गए. एक और यूजर ने लिखा...छपरी तुझे शर्म आ रही है या नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई तुझे मां बाप पीटते नहीं हैं क्या?

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
Video: बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget