एक्सप्लोरर

Video: दादी से बदतमीजी करने पर पोता हुआ गिरफ्तार, यूजर्स बोले- कैमरामैन क्यों बच गया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी दादी से अच्छे आचरण सीखने की बजाए उल्टा दादी को ही बुरी तरह से पीट रहा है. मामला किसी अफ्रीकी देश का बताया जा रहा है.

Trending Video: क्रूरता की कोई सीमा नहीं होती. इंसान अपने मतलब के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है. कहते हैं बड़े बुजुर्ग घर की रौनक होते हैं. जिस घर में बुजुर्ग लोग नहीं होते वहां पर लोग एक दूसरे का सम्मान करना भूल जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी दादी से अच्छे आचरण सीखने की बजाए उल्टा दादी को ही बुरी तरह से पीट रहा है. मामला किसी अफ्रीकी देश का बताया जा रहा है, जहां लुवुयो नाम का लड़का अपनी दादी गोगो को पीट रहा है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भाई बनाता रहा वीडियो

दरअसल, लुवो नाम के एक लड़का अपनी दादी के साथ उस वक्त मारपीट करने लग जाता है जब घर पर कोई नहीं होता. पहले तो दोनों आपस में बहस बाजी करते हैं इसके बाद जब गोगो ( लड़के की दादी) अपना बचाव करने लगती है तो लुवो नाम का लड़का अपनी दादी को बुरी तरह से चांटे मारने लगता है. इसी बीच कुछ लोग पीछे से आवाज देते हैं..."बयाथंडा उकुलवा अबाबंतु" इसके बाद लड़का अपनी दादी को और भी बुरी तरह से पीटने लगता है और इतना पीटता है कि बूढ़ी औरत जमीन पर गिर जाती है. 

देखें क्रूरता वाला वीडियो

लुवो और उसकी मां को नहीं पसंद गोगो

वायरल वीडियो में लड़के का कजिन भाई अपनी लोकल भाषा में कुछ कहता हुआ दिख रहा है. लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब लुवो गोगो के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहा हो, युवो और उसकी मां को दादी पसंद नहीं है जिसकी वजह से वे आए दिन लड़ते रहते हैं. इस वक्त भी युवो अपनी दादी से अपनी मां की लड़ाई लड़ रहा है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो @PSAFLIVE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 2 लाख 84 हजार से ज्यादा बार देखा गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और युवो को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन यूजर्स अब भी कैमरामैन को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि लड़के के साथ साथ वीडियो बना रहा शख्स भी बराबर का जिम्मेदार है. कुछ यूजर्स ने कहा कि इंतजार करो, अदालत से इसे जमानत मिल जाएगी और ये फिर से अपनी दादी को परेशान करेगा.

यह भी पढ़ें: Video: बारिश में छत पर रील बना रही थी बिहार की लड़की, फिर गिरी बिजली और...

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget