एक्सप्लोरर

साक्षात मौत देखकर आए तीन लोग, कट मारते हुए ट्रक में जा घुसी बाइक- खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: ओवरटेक करते हुए छपरियों का बैलेंस बिगड़ता है और वो गिर पड़ते हैं. इस दौरान उनकी बाइक पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ जाती है, लेकिन किस्मत से तीनों लोग बाल बाल बच जाते हैं.

छपरी राइडर्स के बारे में तो आपने खूब सुना होगा ये वो लोग हैं जो रहते तो इस दुनिया में हैं लेकिन गुमान ये करते हैं कि वह मंगल पर हैं. क्योंकि जिस तरह ये लोग राइड करते हैं उस हिसाब से लगता है कि इस पूरे दुनिया में इनके अलावा कोई बशर मौजूद ही नहीं है. हाल ही में तीन छपरी राइडर्स की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ट्रक की चपेट में लगभग आ ही जाते हैं जिसके बाद उनकी आत्मा भी शरीर से आधी बाहर निकल कर वापस अंदर घुस जाती है. यकीन मानिए वीडियो देखने के बाद आपका भी यही हाल होने वाला है.

स्टंट कर रहे छपरियों को हुए मौत के दर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो आपको डराने और रूह को कंपाने के लिए काफी है. वीडियो में स्टंटबाजी दिखाते हुए और तेज रफ्तार बाइक भगाते हुए ये तीन लोग कार और ट्रक के बीच से निकलकर ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं. लेकिन उनकी ये होशियारी उन्हीं पर भारी पड़ जाती है.

दरअसल, ओवरटेक करते हुए छपरियों का बैलेंस बिगड़ता है और वो गिर पड़ते हैं. इस दौरान उनकी बाइक पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ जाती है, लेकिन किस्मत से तीनों लोग बाल बाल बच जाते हैं. पूरी घटना का वीडियो इन बाइक सवारों के पीछे चल रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देख कांप जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये तीन लोग ट्रक में जिस तरह से भिड़ जाते हैं उसे देखकर आप भी अपनी जगह से खड़े हो जाएंगे. क्योंकि जिस तरह से ट्रक छपरियों की बाइक पर चढ़ता है उसे देखकर लग गया था कि मौत ने उन्हें बहुत करीब से दर्शन दे दिए हैं. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बच्चों की तरह कूदने लगे अनंत अंबानी, वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने दी नसीहत

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये तो मौत को टक से छूकर वापस आ गए. एक और यूजर ने लिखा...ट्रक ड्राइवर समझदार था, इसलिए बच गए ये छपरी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन छपरियों को कब अक्ल आएगी, हो सकता है अब ऐसी हरकत ना करें.

यह भी पढ़ें: उल्लू है या मिस्टर इंडिया? सिर घुमाते ही गायब हो जाते है ये पक्षी, कुदरत का निजाम देख हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget