एक्सप्लोरर

हेलमेट नहीं पहना तो पुलिस ने चलती स्कूटी से धकेल दिया, बिहार की घटना का Video देखें

Viral Video: वायरल वीडियो में ट्रैफिक कांस्टेबल ने चलती स्कूटी पर सवार दो शख्स को इसीलिए धक्का देकर गिरा दिया क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था. जनता ने वीडियो देख पूछा सवाल- ये कानून कब बना?

Trending Bihar Helmet Video: बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के चार कांस्टेबल को एक चलती स्कूटी पर सवार दो शख्स को धक्का देकर गिराते देखा गया है क्योंकि इन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. अब सवाल ये उठ रहा है कि ऐसा नियम कब बना कि हेलमेट न पहनें हो तो चलती गाड़ी से ही नीचे धक्का दे दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर घटना का पूरा वीडियो वायरल हो गया है जिसने बिहार की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूटी पर सवार दो लोगों को कुछ पुलिस वाले रोक रहे हैं क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा है. दोनों स्कूटी सवार लोग जब बिना स्कूटी रोके आगे बढ़ गए तब एक कांस्टेबल इनके पीछे दौड़ता हुआ वीडियो में दिखाई देता है. पहले आप घटना का पूरा वीडियो देखिए.

यहां देखें वीडियो :

क्या है पूरी घटना

वीडियो में आपने देखा कि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी स्कूटी सवार दो लोगों को रुकने का इशारा कर रहे हैं, लेकिन जब स्कूटी सवार लोगों ने स्कूटी नहीं रोकी और आगे बढ़ गए तब एक कांस्टेबल इनके पीछे भागता हुआ जाता है. तभी दूसरा कांस्टेबल इन दोनों सवार को चलती स्कूटी से धक्का दे देता है. धक्के की वजह से दोनों सवार सड़क पर ही गिर जाते हैं. ये कांस्टेबल कुछ और करते उससे पहले इन्होंने वीडियो बनता देख लिया और वहां से चलते बने.

कब बन गया ऐसा नियम..

वीडियो में, दोनों स्कूटी सवार को गिराए जाने पर, वीडियो बना रहा शख्स इन बिहार के ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल से सवाल भी पूछता सुनाई देता है कि ये नियम कब बन गया है. ये सवाल तो वीडियो देखने के बाद यूजर्स के मन में भी आना स्वाभाविक है. सभी यूजर्स यही प्रश्न पूछ रहे हैं कि हेलमेट न पहनने पर ऐसी कार्रवाई करने की परमिशन किसने इनको दी है और ऐसा नियम कब बना है. इस घटना की वजह से, स्कूटी सवार दोनों शख्स को अगर ज्यादा चोटें आ जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता? फिलहाल वीडियो वायरल होने की वजह से बिहार की ट्रैफिक पुलिस (Bihar Traffic Police) की बहुत किरकिरी हो रही है.

ये भी पढ़ें:

सोते हुए आदमी का मोबाइल चुराते सिपाही का Video वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget