एक्सप्लोरर

बिहार तो बवाल है... प्रिंसिपल ने स्कूल में ही बसा लिया आशियाना, बोलीं- कब्जा नहीं किया, बेघर हूं

बिहार में बच्चों के पढ़ने वाले क्लासरूम में एक प्रिंसिपल ने अपना घर बसा लिया है. इसके बाद जब प्रिंसिपल से इस बारे में पूछा गया है तो उसका जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. मामला खूब वायरल हो रहा है. 

Viral Bihar Principal: सोशल मीडिया पर आपको अक्सर तरह-तरह की चीजें वायरल होती हुई दिखाई दे जाती हैं. कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिन्हें जानने के बाद आप का दिमाग चकरा जाता है. ऐसी एक घटना बिहार के जमुई से सामने आई है. जहां बच्चों के पढ़ने वाले क्लासरूम में एक प्रिंसिपल ने अपना घर बसा लिया है. इसके बाद जब प्रिंसिपल से इस बारे में पूछा गया है तो उसका जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. पूरा मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

क्लासरूम में बसा लिया घर

क्लासरूम जहां चौक, ब्लैकबोर्ड, बेंच टेबल्स और बहुत सारे स्टूडेंट होते हैं. लेकिन बिहार के जमुई जिले में एक ऐसा क्लासरूम है. जहां क्लासरूम में यह सब चीजें नहीं. बल्कि फ्रिज, टीवी, बिस्तर, रसोई यह सब चीजें हैं. आप सोच रहे होंगे क्लासरूम तो बड़ा हाईटेक है. ऐसा तो अमेरिका में भी नहीं होता होगा. तो आपको बता दें है तो यह क्लासरूम लेकिन इसका इस्तेमाल स्कूल की प्रिंसिपल बेडरूम के तौर पर कर रहीं है. आप जानकर थोड़ा हैरान जरूर हुए होंगे. लेकिन यही सच है. स्कूल की प्रिंसिपल शीला हेम्ब्रम से जब इस बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कहा उनके पास रहने के लिए घर नहीं है वह बेघर है. इसलिए उनका परिवार स्कूल में रह रहा है. 

नया घर बनवा कर खाली कर देंगी

प्रिंसिपल ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि गांव के पास ही उनका नया घर बन रहा है. अपना नया घर बनते ही वह इस घर को खाली करने वाली थीं. लेकिन अब लोगों को आपत्ति है तो वह जल्द ही इसे खाली कर देंगी. आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने स्कूल में अपना घर ही नहीं बसाया बल्कि स्कूल के छात्रों से अपने नए घर में मजदूरी भी करवा रही हैं. इसके साथ ही अपने नए घर के लिए बनने को जो समान लग रहा है वह भी स्कूल के बाकी कमरों में रखा गया है. 

डीएम ने दिया कार्रवाई के आदेश

सोशल मीडिया पर जब यह मामला वायरल हुआ तो जिले के डीएम भी एक्शन में आ गए. उन्होंने शिक्षा विभाग को इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए कहा. जमुई के जिला शिक्षा अधिकारी कपिल देव तिवारी ने इस मामले में बात करते हुए कहा अगर प्रिंसिपल के खिलाफ पाई गई शिकायत है सात साबित होती हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Video: किसी होटल के कमरे से कम नहीं है सिंगापुर एयरलाइन की फर्स्ट क्लास सीट! वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget