एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में छात्रो ने हरियाणवी गाना चलाकर किया प्रदर्शन, वीसी के घर के बाहर जमकर लगाए ठुमके

ये छात्र वीसी के घर के बाहर एक बड़े लाउड स्पीकर के साथ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. छात्रों में बड़ी संख्या में लड़कियां भी मौजूद है जो कि गाने पर जमकर थिरक रही हैं.

बांग्लादेश में इन दिनों हालात बेहद खराब हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रों ने वीसी के घर के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया. लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के पीछे की वजह बेहद खास है. दरअसल, छात्र वीसी के घर के बाहर खड़े होकर हरियाणवी गाने थारी आंख्यां को यो काजल पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

बांग्लादेश में चला हरियाणा का जादू

जी हां, आपको भले ही यकीन न आए, लेकिन वायरल वीडियो में बांग्लादेश की एक नामी यूनिवर्सिटी के छात्र वीसी के घर के बाहर खड़े होकर हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं. छात्रों के प्रदर्शन करने के इस अनोखे तरीके ने जल्द ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसके बाद वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. ये छात्र वीसी के घर के बाहर एक बड़े लाउड स्पीकर के साथ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. छात्रों में बड़ी संख्या में लड़कियां भी मौजूद है जो कि गाने पर जमकर थिरक रही हैं.

बांग्लादेश में इन दिनों बेहद खराब हैं हालात

आपको बता दें कि इन दिनों बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ऊपर जमकर जुल्मों सितम हो रहा है. वहां पर अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर उन लोगों को मारा पीटा जा रहा है. ऐसे में भारत में भी लोगों के दिलों में वहां की घटनाओं को लेकर रोष व्याप्त है. इन सब के बीच भारतीय गानों पर छात्रों का प्रदर्शन वहां पर भारतीय असर को दिखाता है, कि बांग्लादेश में भारतीय संगीत का कितना क्रेज है. इससे पहले भी बांग्लादेश की शादी पार्टियों में बॉलीवुड सॉन्ग की कई सारी वीडियो वायरल हुई हैं.

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को @iSoumikSaheb नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...तुम चाहे भारत के सभी प्रोडक्ट का बहिष्कार करो, लेकिन म्यूजिक का क्या करोगे? एक और यूजर ने लिखा....एक संगीत ही है जो दो देशों को हर हालत में जोड़ता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ये बढ़िया था गुरु.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget