एक्सप्लोरर

'बड़े बदतमीज हो तुम लोग'...मेट्रो में कपल की गलत हरकत पर गुस्साईं आंटियां, वायरल हुआ Video

आंटियों का आरोप है कि ये प्रेमी युगल मेट्रो में गलत हरकत कर रहा था. उनकी हरकतें देखकर आंटियों से रहा नहीं गया और उन्होंने कपल को जमकर लताड़ लगा दी.

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ जा रही है. डीएमआरसी के सख्त होने के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अश्लील घटनाओं का सिलसिला अभी थमा ही था कि बीते दिनों एक किसिंग कपल ने फिर से तहलका मचा दिया और अब एक बार फिर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दो आंटियों ने एक कपल की अजीबोगरीब हरकत से चिढ़कर उन्हें शर्म और लिहाज का पाठ पढ़ा डाला है.

दरअसल आंटियों का आरोप है कि ये प्रेमी युगल मेट्रो में गलत हरकत कर रहा था. उनकी हरकतें देखकर आंटियों से रहा नहीं गया और उन्होंने कपल को जमकर लताड़ लगा दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल और आंटियां आपस में भिड़ गए हैं. आंटियों ने जब कपल को टोका तो उनको बुरा लग गया और लड़का धमकी भरे अंदाज में उनसे बात करने लगा.

कपल और आंटियों में हुई बहस

वीडियो में आंटी कह रही हैं कि "यह गलत नहीं तो और क्या है? थोड़ी शर्म भी होनी चाहिए." जबकि इसके जवाब में लड़का कहता है कि "क्यों शर्म करेंगे? क्या कर रहे हैं हम?". फिर लड़की ने कहा, "हम बस खड़े ही तो हैं." इसके बाद आंटी बोलती है कि "ऐसे खड़े होते हैं?". इस बहसबाजी के बीच में आंटी ने कहा, "बड़े बदतमीज़ हो तुम लोग." इसपर कपल भड़क जाता है और आंटियों को खरी-खरी सुनाने लगता है. आंटियों को कपल के खड़े रहने का तरीका पसंद नहीं आया. दोनों पक्षों में यह बहस काफी देर तक चलती रही. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया है. इसपर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ सामने चुके हैं. यूजर्स ने आंटियों की दखलअंदाजी को गलत बताया है और कहा कि उन्हें दूसरों के मामले में नहीं पड़ना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: उधार दिए थे पैसे...मगर अब नहीं मिल रहे वापस? ऐसे 'विश्वासघाती' लोगों के साथ तुरंत करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget