एक्सप्लोरर

बंदर के साथ बर्बरता! गले में रस्सी बांधकर मौत होने तक घसीटता रहा आरोपी, Video देख भड़का लोगों का गुस्सा

Animal Cruelty Video Viral: इस वीडियो को देखने के बाद एनिमल लवर्स सहित तमाम लोगों का गुस्सा आरोपियों पर फूट पड़ा है. वायरल हो रहे वीडियो में तीन लोग बंदर के साथ बर्बरता करते नजर आ रहे हैं. 

Animal Cruelty In Bulandshahr: बीते कुछ दिनों में पशु क्रूरता के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होने लगी है. अब एक बार फिर ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद एनिमल लवर्स सहित तमाम लोगों का गुस्सा आरोपियों पर फूट पड़ा है. वायरल हो रहे वीडियो में तीन लोग बंदर के साथ बर्बरता करते नजर आ रहे हैं. 

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का पता तब चला, जब एक शख्स, जिसका नाम नितिन कुमार बताया जा रहा है, ने सिकंदराबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में बंदर के साथ हुई इस क्रूरता की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. नितिन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी आंखों से अकील नाम के शख्स को अपने दोस्तों नासिर और फैज़ल के साथ इस क्रूर और वीभत्स घटना को अंजाम देते हुए देखा है. ये तीनों आरोपी एक बंदर के गले में रस्सी बांधकर उसे फैक्ट्री से बाहर घसीटते हुए ले जा रहे थे.    

आगबबूला हुए लोग

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोग आगबबूला हो गए हैं और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं. वीभत्स होने के कारण हम यह वीडियो आपको नहीं दिखा सकते हैं. हालांकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बंदर के गले में बांधी गई रस्सी के जरिए उसे घसीट रहा है. जबकि उसके साथी इस घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. 


बंदर के साथ बर्बरता! गले में रस्सी बांधकर मौत होने तक घसीटता रहा आरोपी, Video देख भड़का लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इन तीन आरोपियों ने न सिर्फ बंदर के साथ बर्बरता दिखाई, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया. इस वीडियो को अकील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होने और आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद के पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. तीनों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.  

ये भी पढ़ें: खाना बनाने में बिज़ी थी महिला, पीछे से जहरीले सांप ने आकर बोल दिया हमला, इंटरनेट पर वायरल हुआ खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
ChatGPT Finds Lost Shoes: बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget