एक्सप्लोरर

यूट्यूब देखकर बनाया बम! टीचर की कुर्सी के नीचे लगाकर खेला जानलेवा खेल, हैरान कर देगी खबर

दरअसल, हरियाणा के भिवानी जिले के एक स्कूल में ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया. जहां छात्रो ने पहले तो यूट्यूब से बम बनाना सीखा और इसके बाद उसे शिक्छक की कुर्सी के नीचे लगा दिया.

Viral News: टीचर और छात्रों का रिश्ता बड़ा ही मजबूत होता है. हालांकि कई बार इस रिश्ते में खट्टा मीठा दौर चलता रहता है. कभी टीचर छात्रों को डांट मार देते हैं तो कभी छात्र टीचर्स से बदतमीजी कर देते हैं. लेकिन कैसा हो कि कोई टीचर अपने स्टूडेंट्स को डांट दे और बदले में वो स्टूडेंट्स बम बनाकर अपने टीचर की कुर्सी के नीचे लगा देंय यकीनन आप हैरान रह गए होंगे. दरअसल, हरियाणा के भिवानी जिले के एक स्कूल में ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया.

यूट्यूब से सीखा बम बनाना

12 क्लास के स्टूडेंट्स के एक ग्रुप को उनके स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर एक शरारत के तहत अपनी महिला विज्ञान टीचर की कुर्सी के नीचे पटाखे जैसा बम विस्फोट किया था. छात्रों ने कथित तौर पर YouTube की मदद से ये बम बनाना सीखा था. गनीमत रही कि टीचर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस घिनौने काम में शामिल स्टूडेंट्स को एक सप्ताह के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है.

टीचर की कुर्सी के नीचे लगा कर दिया विस्फोट

दरअसल छात्रों ने यह फैसला तब लिया जब उनकी विज्ञान टीचर ने उन्हें डांट दिया था.  इसके बाद छात्रों के एक समूह ने जवाबी हमले में बम बनाने का फैसला किया. एक छात्र ने टीचर की कुर्सी के नीचे पटाखे जैसा दिखने वाला बम रखा, जबकि दूसरे ने रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल करके उसे कंट्रोल किया, जिससे उसमें धमाका हो गया. बताया जा रहा है कि छात्रों ने यूट्यूब पर बम जैसा पटाखा बनाना सीखा था और रिमोट कंट्रोल की मदद से उसे चलाया था. इसके जवाब में हरियाणा शिक्षा विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए इस खतरनाक शरारत में शामिल 13 छात्रों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप हैं एक नंबर के अंधविश्वासी! उनकी इन हरकतों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

टीचर ने बड़ा दिल दिखा दे दी माफी तो भड़क गए यूजर्स

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को स्कूल से निकालने के बारे में चर्चा हुई थी, लेकिन अभिभावकों ने माफी मांगी और एक हलफनामा प्रस्तुत किया, जिसमें वादा किया गया कि भविष्य में छात्र इस तरह का व्यवहार नहीं करेंगे. घटना के बाद छात्रों की शरारती हरकतों पर चर्चा के लिए गांव में पंचायत भी बुलाई गई. पंचायत ने माना कि 15 छात्रों में से 13 छात्र इस तरह की शरारत में शामिल थे. हालांकि पीड़ित टीचर ने सभी को माफ कर दिया. सोशल मीडिया पर जैसे मामला वायरल हुआ तो यूजर्स ने कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले छात्र आगे जाकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं, लिहाजा इन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिलख पड़ी मां की ममता, झांसी में बच्चों के जिंदा जलने के बाद डरा रहा ये वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Video: बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget