एक्सप्लोरर

Trending News: किया हुआ वादा निभा कर सुर्खियों में आए आनंद महिंद्रा, कबाड़ से बनी जीप के बदले गिफ्ट की एसयूवी

Trending News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में महाराष्ट्र के एक शख्स को उसकी कबाड़ से बनी जीप के बदले महिंद्रा की एसयूवी देने की बात कही थी. फिलहाल उन्होंने अपना किया हुआ वादा पूरा कर लिया है.

Anand Mahindra Tweet: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसके साथ ही वह क्रिएटिव लोगों और लगातार अपनी तकनीक से दुनिया को प्रभावित कर रहे लोगों की मदद करते देखा जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले एक शख्स को देखा जा सकता है, जिसने कबाड़ के सामान को जुगाड़ तकनीक से एक जीप में बदल दिया था.

जिस पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने स्क्रैप से जीप बनाने वाले को एसयूवी का ऑफर दिया था. फिलहाल अब आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा कर दिया है. आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि देवराष्ट्रे गांव के दत्तात्रेय लोहार ने अपनी कबाड़ से बनी जीप के बदले उनकी एसयूवी का ऑफर स्वीकार कर लिया है.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी महाराष्ट्र के लोहार को एक नई एसयूवी गिफ्ट कर रही है, जिसने पुराने पुर्जों और स्क्रैप मेटल के साथ एक जीप का निर्माण किया था. उन्होंने कुछ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'कल उनके परिवार ने बोलेरो प्राप्त की और हमने गर्व से उनके निर्माण का कार्यभार संभाला. यह हमारी रिसर्च वैली में सभी प्रकार की कारों के हमारे संग्रह का हिस्सा होगा और हमें साधन संपन्न होने के लिए प्रेरित करेगा.'

Watch: संगत का डॉगी पर पड़ा बुरा असर, भौंकने के बजाए लगाई मुर्गे की तरह आवाज

तस्वीरों में महाराष्ट्र के दत्तात्रेय लोहार को उनकी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी पारिवारिक कार में सवार देखा जा सकते है. इसके साथ ही अन्य तस्वीरों में उन्हें महिंद्रा की एसयूवी को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार करते हुए भी देखा गया है. बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के दत्तात्रेय लोहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें कबाड़ के माध्यम से बनाई गई जीप में सफर करते देखा गया था. जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें अपनी जीप के बदले महिंद्रा एसयूवी का ऑफर दिया था.


Watch: दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिखा शेर का बच्चा, वीडियो देख निकल पड़ेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में नहीं मिली एम्बुलेंस, खाट पर ले जाते वक्त आदिवासी महिला ने तोड़ा दम, वीडियो वायरल
शर्मनाक: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में नहीं मिली एम्बुलेंस, खाट पर ले जाते वक्त आदिवासी महिला ने तोड़ा दम
जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
Video: उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget