एक्सप्लोरर

Watch: बाढ़ में बह गया आशियाना...सैलाब में तैरते इस घर को देख हैरान रह जाएंगे आप, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो बाढ़ में किनारे खड़े लोगों ने बनाया है. प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है. वहीं रियो रुडोसो नदी के किनारे बसे लोगों को घर खाली करने को कहा गया है.

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य में बाढ़ से मची तबाही का भयानक मंजर देखा जा सकता है. वीडियो में एक पूरा का पूरा घर रफ्तार से बहती नदी में तिनके की तरह बहता नजर आता है. ये दृश्य इतना चौंकाने वाला है कि लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे. वीडियो बाढ़ में किनारे खड़े लोगों ने बनाया है. प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है. वहीं रियो रुडोसो नदी के किनारे बसे लोगों को घर खाली करने को कहा गया है.

पानी में तैरने लगा लाखों रुपये का मकान

बताया जा रहा है कि ये घटना रियो रुडोसो नदी के किनारे की है, जहां हाल ही में आई जबरदस्त बाढ़ ने दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचाया है. लेकिन जो घर वीडियो में दिख रहा है, वह पूरी तरह से पानी में बह गया. नदी की तेज धार ने जैसे इस लाखों रुपये की संपत्ति को एक झटके में निगल लिया. वीडियो में साफ दिखता है कि बड़ा और भारी भरकम घर नदी के साथ बहता जा रहा है, जैसे उसका जमीन से कोई रिश्ता ही नहीं रहा. इस घटना में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन भयावह बाढ़ के चलते तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अमेरिका में बाढ़ से बेकाबू हुए हालात

इस क्षेत्र में हाल के दिनों में मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. रियो रुडोसो में आई बाढ़ का सबसे बुरा असर उन्हीं इलाकों पर पड़ा है जो नदी के पास बसे थे. लोगों को मजबूरन अपना सब कुछ छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है. कई परिवार बेघर हो चुके हैं और सरकारी राहत की कोशिशें जारी हैं. वीडियो में लोग किनारे खड़े होकर यह मंजर देख रहे हैं. कोई फोन से रिकॉर्ड कर रहा है, तो कोई सिर थामकर खड़ा है. सबके चेहरे पर हैरानी और डर साफ झलक रहा है. इतने बड़े मकान को ऐसे बहते देखना किसी खौफनाक फिल्म का हिस्सा जैसा लगता है.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @MAGAVoice नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो तो लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बाप रे इतना बड़ा घर बह गया, पानी का लेवल क्या होगा. एक और यूजर ने लिखा...विकसित देश ही बाढ़ में बह रहे हैं तो विकासशील का क्या होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या ही चल रहा है दुनिया में.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र
Train Toilet Viral Video : ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget