एक्सप्लोरर

तूफान तो आते रहेंगे, आशिकी नहीं रुकनी चाहिए..शख्स ने बवंडर के बीच किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में जो लम्हा कैद हुआ है, वो मानो किसी हॉलीवुड की फिल्म का पोस्टर हो. लेकिन ये हकीकत है. पीछे विशालकाय टॉरनेडो पूरे जोर से घूम रहा है, धरती से आसमान तक फैला हुआ.

जब सामने बवंडर हो, आसमान काला पड़ चुका हो, जमीन कंपकंपा रही हो और हवाएं चीख-चीखकर खतरे का ऐलान कर रही हों तो उस वक्त कोई क्या करता है? शायद कोई सुरक्षित जगह ढूंढता है, कोई सर झुकाकर भागने लगता है. लेकिन जनाब, प्यार में डूबा ये आशिक कुछ और ही निकला. वीडियो में जो सीन दिखाया गया है, वो सोशल मीडिया पर तूफान की रफ्तार से वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक शख्स बवंडर के मुंह के सामने घुटनों पर बैठा अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है. जैसे कह रहा हो कि "जान पर बन आए तो आए, मगर मोहब्बत नहीं रुकनी चाहिए." वीडियो में लड़की भी प्रपोजल से बेहद खुश है और किसी हिरणी की तरह जोर-जोर से फुदक रही है. उसे भी तूफान से कोई फर्क नहीं पड़ता.

बवंडर और तूफान के बीच शख्स ने किया लड़की को प्रपोज

इस वायरल वीडियो में जो लम्हा कैद हुआ है, वो मानो किसी हॉलीवुड की फिल्म का पोस्टर हो. लेकिन ये हकीकत है. पीछे विशालकाय टॉरनेडो पूरे जोर से घूम रहा है, धरती से आसमान तक फैला हुआ और आगे आशिक महोदय एकदम इत्मीनान से अपनी प्रेमिका के सामने घुटनों पर बैठकर अंगूठी निकालते हैं. उनकी जैकेट बारिश में भीग रही है, जमीन कीचड़ में बदलने ही वाली है, हवा बालों को उड़ा रही है, मगर चेहरे पर वही मुस्कान... वही चमक और लड़की? वो भी हैरानी और प्यार के मिले-जुले भाव में खड़ी है जैसे सोच रही हो, "इसे कहते हैं रियल लाइफ एडवेंचर वाला प्रपोजल.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Becky Patel (@beckypatel)

जब प्यार दिल से किया जाए, तो पीछे घूमती विनाशकारी हवाएं भी बस एक रोमांटिक बैकड्रॉप बन जाती हैं. इस कपल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चा प्यार कभी डर से पीछे नहीं हटता चाहे सामने बवंडर ही क्यों न खड़ा हो. वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: TESLA चलाते हुए शख्स ने कार में ही बना ली कॉफी, वायरल वीडियो देख एलन मस्क भी हुए खुश

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को beckypatel नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आपको मुबारक हो, तूफान के बीच जीवन साथी मिल गया. एक और यूजर ने लिखा....जान जाए तो जाए, आशिकी नहीं रुकनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बड़े खतरनाक लोग हैं.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी है या हसीनों का अड्डा? फ्रेशर क्वीन ने कैंपस में किया ऐसा डांस कि बावले हो गए आशिक, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget