एक्सप्लोरर

Video: प्रैंक वीडियो बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, गुस्से में दूसरे युवक ने पेट में मार दी गोली...

Viral Video: अमेरिका के एक यूट्यूबर को उसका प्रैंक वीडियो बनाना तब जानलेवा साबित हो गया जब जिस पर वो प्रैंक करना चाह रहा था उस शख्स ने बिना सोचे समझे उस पर गोली चला दी.

Shocking Prank Video: सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए कंटेंट क्रिएटर तरह-तरह के वीडियो बनाकर अपलोड करते रहते हैं. कई कंटेंट क्रिएटर एक सब्जेक्ट पर ही कई वीडियो बनाना पसंद करते हैं, प्रैंक वीडियो उनमें ही एक है. इंडिया में प्रैंक वीडियो का ट्रेंड सबसे ज्यादा तब चलन में आया था, जब एमटीवी पर "एमटीवी बकरा" नाम का एक रियलिटी शो साल 1999 में ऑनएयर हुआ था, जिसे सायरस होस्ट करते थे. इस शो में भी सेलिब्रिटी के अलावा, राह चलते लोगों के साथ टीम के मेंबर कुछ प्रैंक करते थे. कई बार तो कुछ लोग बहुत ज्यादा नाराज हो जाते थे, तब उनसे तुरंत कहा जाता था कि आप कैमरे पर हैं और ये सिर्फ एक मजाक था.

इन दिनों प्रैंक वीडियो (Prank Video) बनाना एक आम बात हो गई है, जिसके लाखों वीडियो आपको सोशल मीडिया पर मिल जायेंगे. प्रैंक से कुछ लोग काफी नाराज़ भी हो जाते हैं और गुस्सा करने लगते हैं. कुछ लोग तो अगर वीडियो शूट हो रहा हो, तो कैमरा तक बंद करने की धमकी देने लगते हैं. कई केसेज में तो लोग गाली-गलौज या मारपीट करने पर भी उतर आते हैं, लेकिन हाल ही में हुई एक घटना में एक यूट्यूबर (American YouTuber) को प्रैंक करने के बदले गोली मार दी गई. जी हां, बिलकुल ठीक सुना आपने..ये घटना अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले यूट्यूबर टैनर कुक (Youtuber Tanner Cook) के साथ घटित हुई जिनका अब अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है. इस घटना के पहले और बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. गोली चलाने वाला वीडियो अभी सामने नहीं आया है. पहले आप वायरल हुए ये वीडियो देखिए... 

 

कैसे और क्यों चली गोली

अब आप सोच रहे होंगे कि एक प्रैंक वीडियो बनाने पर गोली तक बात कैसे पहुंच गई. दरअसल टैनर कुक यूट्यूब पर क्लासीफ़ाइड गून्स ( Classified Goons) नाम से अपना एक चैनल रन करते हैं. इस पर वो अक्सर प्रैंक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. उनके इस चैनल के करीब 43 हजार फॉलोअर्स हैं... 2 अप्रैल को वर्जीनिया के स्टर्लिंग में ड्यूल्स टाउन सेंटर मॉल (Dulles Town Centre) में टैनर एक प्रैंक वीडियो बनाने पहुंचे. जब वो वीडियो बना रहे थे तब वो 31 साल के एलन कोली के पास जा पहुंचे. टैनर प्रैंक कर रहे थे और उनका दोस्त कुछ दूरी से उनको रिकॉर्ड कर रहा था. बताया जा रहा है कि एलन को टैनर का प्रैंक पसंद नहीं आया और उन्होंने कथित तौर पर टैनर को पर पर गोली मार दी.

क्या हुआ आगे...

घटना के दौरान बाद टैनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सोचना मिलते ही पुलिस ड्यूल्स टाउन सेंटर  में पहुंची और गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद आरोपी ऐलन के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है जिसमें ये भी जिक्र किया गया है कि ऐलन एक पिस्तौल के साथ शॉपिंग सेंटर के फूड कोर्ट में मौजूद था जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी है कि फूड कोर्ट में टैनर और ऐलन के बीच झगड़ा हुआ जिसकी वजह से ये गोली चली थी.

क्या कहना है यूट्यूबर का..

अमेरिका के यूट्यूबर टैनर जिनको गोली लगी और जिनका इलाज चल रहा है उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सफाई दी है कि ‘मैं बस प्रैंक कर रहा था और उस आदमी ने इसे अच्छी तरह नहीं लिया. उसने गोली चलाने से पहले कुछ नहीं कहा. सीधे गोली मार दी. गोली चलने के बाद से मॉल में अफरातफरी मच गई.’

ये भी पढ़ें: जब टाइगर ने कर लिया तेंदुए का शिकार... वायरल हो रहा ये दुर्लभ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget