एक्सप्लोरर

हाथ पकड़ा, फिर कर दिया किस.. इन हरकतों से परेशान बहनों ने कर दी मनचले की पिटाई

गुजरात के अहमदाबाद में दो बहनों ने एक मनचले को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे वह शायद ही अपनी पूरी जिंदगी में कभी भूल पाए. दोनों बहनों ने मनचले की जमकर पिटाई की है.

देशभर में हर रोज बेटियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं, जो हमें शर्मसार करके रख देते हैं. बेटियों को कुछ मनचलों की वजह से बहुत परेशान रहना पड़ता है. ऐसा ही कुछ गुजरात के सबसे बड़े शहरों में से अहमदाबाद में देखने को मिला. यहां एक मनचला दो बहनों को लगातार परेशान कर रहा था. पुलिस की तरफ से जब बेटियों को सुरक्षा नहीं मिली, तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जो हैरान करने वाला है. 

दरअसल, मनचले की हरकतों से परेशान बेटियों ने कानून को अपने हाथ में लिया और फिर उसकी ऐसी पिटाई की कि हर कोई देखता ही रह गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बहनों ने मिलकर उन्हें छेड़ने वाले लड़के की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान अन्य लोगों ने भी मनचले पर अपने हाथ साफ किए और उसे ऐसा सबक सिखाया है, जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. 

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनचला सड़क पर लेटा है और स्कूली ड्रेस में एक लड़की उसकी बेल्टों से पिटाई कर रही है. इस बीच वह गुजराती में उससे कुछ कहती भी है. लोगों की भीड़ को भी वहां पर इकट्ठा हुए देखा जा सकता है. न सिर्फ मनचले की पिटाई बेल्ट से की जा रही है, बल्कि लड़की उसे लात भी मार रही है और मनचला माफी मांग रहा है. वीडियो में लड़की के गुस्से को साफ तौर पर देखा जा सकता है. 

जबरन किस करने का आरोप 

मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के कागदापीठ पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. लड़की की मां का कहना है कि ये लड़का हर रोज उनकी बेटियों को छेड़ा करता था. उन्होंने बताया कि सुबह के समय जब छोटी बेटी अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी, तो मनचले ने जबरदस्ती उसका थाम लिया और उसे गिफ्ट देने लगा. 

लड़कियों की मां का कहना है कि गिफ्ट से इनकार करने पर मनचले ने पहले तो अपने गिफ्ट को बैग में रखा, फिर उसे किस किया. इस घटना से आहत होकर मेरी बेटी घर आकर रोने लगी. वह आगे बताती हैं कि शुक्रवार को एक बार फिर से उसने रास्ता रोककर छेड़छाड़ करना चाहा. लेकिन इस दौरान मेरी बड़ी बेटी वहीं थी, फिर दोनों ने मिलकर बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: बाल नोचे...कान खींचा, फिर दांतों से काटा सास का चेहरा, प्रॉपर्टी विवाद ने बहू को बनाया 'शैतान'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उम्र 28 साल और एक दम स्वस्थ, फिर भी ऑफिस छोड़ने आते हैं पिता- वजह जान हैरान रह जाएंगे
उम्र 28 साल और एक दम स्वस्थ, फिर भी ऑफिस छोड़ने आते हैं पिता- वजह जान हैरान रह जाएंगे
Viral: खेतों के बीच साही के साथ खेलती दिखी बच्ची, इस Cute Video पर फिदा हुए लाखों लोग
खेतों के बीच साही के साथ खेलती दिखी बच्ची, इस Cute Video पर फिदा हुए लाखों लोग
जिस फ्लाइट में पत्नी थी एयर होस्टेस उसी में यात्रा करने पहुंचा पति, क्यूट सरप्राइज का वीडियो वायरल
जिस फ्लाइट में पत्नी थी एयर होस्टेस उसी में यात्रा करने पहुंचा पति, क्यूट सरप्राइज का वीडियो वायरल
Video: एयरपोर्ट पर अपना ठेला लिए पहुंच गया कबाड़ी वाला, वीडियो देख माथा पीटने लगे यूजर्स
एयरपोर्ट पर अपना ठेला लिए पहुंच गया कबाड़ी वाला, वीडियो देख माथा पीटने लगे यूजर्स

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget