एक्सप्लोरर

Video: प्लेन में महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़,देखकर यूजर्स बोले...ऐसा तो अब तक ट्रेन में होता था

Viral Post: एक महिला प्लेन के उस हिस्से में जहां सामान रखा जाता है, वहां पर जुगाड़ लगा कर वह अपने लिए लेटने का इंतजाम कर लेती है. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक यह घटना साउथवेस्ट एयरलाइन की है.

Trending News: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले लोग आपको देखने को मिल जाएंगे. प्लेन का सफर बड़ा ही आरामदायक होता है, फिर भी ज्यादातर लोग ट्रेन का सफर करना ही मुनासिब समझते हैं. फिर भी समय बचाने के लिए लोग प्लेन का सफर करते हैं. ट्रेन में तो लोग जुगाड़ लगा कर अपने सोने और बैठने का इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन क्या कभी आपने प्लेन में सोने के लिए किसी को जुगाड़ लगा कर सोने का इंतजाम करते हुए देखा जा सकता है. फ्लाइट में वैसे तो विवाद होते रहते रहते हैं, कभी कोई किसी को थप्पड़ मार देता है तो कोई किसी पर पेशाब कर देता है, लेकिन इस बार एक महिला ने फ्लाइट में जो किया है उसे देखकर आप यही कहेंगे कि ऐसा तो हमने ट्रेन में होते हुए देखा है.

कहां का है मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक एक महिला प्लेन के उस हिस्से में जहां सामान रखा जाता है, वहां पर जुगाड़ लगा कर वह अपने लिए लेटने का इंतजाम कर लेती है. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक यह घटना साउथवेस्ट एयरलाइन की है, जहां एक महिला की हरकत से सभी लोग हैरान रह गए, जब उसे प्लेन के ओवर हेड डिब्बे में लेट कर सोते हुए देखा गया. यह वीडियो एक टिक टॉक यूजर ने पोस्ट किया है जिसे Antjuan Seawright और New York post ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. टिकटॉक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "साउथवेस्ट एयरलाइंस वाकई बेपरवाह है", जिसमें महिला को ओवरहेड डिब्बे में लेटे हुए देखा गया था. इस दौरान सहयात्री उसे देखकर खूब मजे ले रहे थे. हालांकि साउथवेस्ट एयरलाइंस ने अभी तक वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर कई सारे मजेदार कमेंट्स किए हैं.

वायरल पोस्ट

एक यूजर ने कहा, "मुझे लगता है कि महिला अन्य यात्रियों के बगल में सोने के लिए बहुत असहज थी." एक और यूजर ने लिखा "मुझे लगता है कि वह उस पूरे डिब्बे को अपने लिए चाहती थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या प्लेन ने रिजर्व सीट देना बंद कर दिया है. " न्यूयॉर्क पोस्ट ने भी अपनी रिपोर्ट में इसी तरह की एक घटना का हवाला दिया था जिसमें स्पेन के इबीसा से रवाना होने वाली रेयानएयर की उड़ान में एक यात्री को ओवरहेड स्टोरेज बिन में जागते देखा गया था.

यह भी पढ़ें: महिला के साथ छोटे बच्चे की शादी का वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने राजस्थान पुलिस से कहा कार्रवाई करें, तो पुलिस ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget