एक्सप्लोरर

Watch: लॉटरी निकली तो बुजुर्ग महिला ने उसे दे दी आधी रकम, जिससे खरीदा था टिकट

Lottery: कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज में रहने वाली 86 साल की बुजुर्ग महिला ने बड़प्पन की मिसाल कायम की है. उन्होंने लॉटरी में जीती रकम का आधा हिस्सा उस दुकानदार को दे दिया जिससे वह टिकट खरीदा था.

Viral News: कहते हैं न कि बड़े दिल (Big Heart) से आदमी बड़ा बनता है. जिंदगी में हर किसी को दूसरे लोगों के प्रति, अपने से छोटे के प्रति हमेशा बड़ा दिल दिखाना चाहिए, लेकिन आज के टाइम में बहुत कम लोग ही दरियादिल होते हैं. बात अगर पैसे दान करने की या पैसों से किसी की मदद करने की हो तो ऐसे लोग और कम हो जाते हैं, लेकिन कैलिफोर्निया (California) के रैंचो मिराज (Rancho Mirage) में रहने वाली 86 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी दरियादिली की चर्चा हर तरफ हो रही है. हर कोई उनके बड़प्पन की तारीफ कर रहा है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला.

काफी इंतजार के बाद लगी लॉटरी

रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया (California) के रैंचो मिराज (Rancho Mirage) में 86 साल की मैरियन फॉरेस्ट (Marion Forrest) रहती हैं. वह हर हफ्ते ड्यूक के मिनी मार्ट (Duke's Mini Mart) पर जाकर अपने लिए 5 लोट्टो (5 Lotto) लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) खरीदती थीं. कई बार टिकट लेने के बाद भी उनका जैकपॉट (Jackpot) नहीं लग पा रहा था, लेकिन पिछले हफ्ते उनकी 300 डॉलर की उनकी लॉटरी लग गई.

ये भी पढ़ें : Watch: दोस्तों ने की ऐसी शरारत कि शादी वाले दिन ही दूल्हा और दुल्हन बन गए 'भिखारी'

लॉटरी का आधा पैसा दे दिया दुकानदार को

मैरियन फॉरेस्ट ने लॉटरी (Lottery) की जीती राशि के 300 डॉलर में से आधी रकम यानी 150 डॉलर उस दुकानदार को दे दिया जिससे वह टिकट खरीदती थीं. मैरियन ने इसके पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि स्टोर कै कैशियर वॉल्टर का व्यवहार उनके साथ हमेशा अच्छा रहा है. पिछली बार जब टिकट लेने के दौरान उनसे कुछ गलती हुई थी तो उसने ही इसे सही कराया था. उस वक्त ही उन्होंने वॉल्टर से कहा था कि अगर वह लॉटरी (Lottery) जीतेंगी तो आधा इनाम (Prize) उसे देंगी. हालांकि उनका जैकपॉट तो नहीं लगा, लेकिन 300 डॉलर जीतने में वो कामयाब रहीं. ऐसे में अपने वादे के अनुसार उन्होंने आधा पैसा वॉल्टर को दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Good News Movement (@goodnews_movement)

ये भी पढ़ें : Trending News: चीन के 'नकली सूरज' ने असली सूरज से ज्यादा तापमान किया जेनरेट, दुनिया हैरान

सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि मैरियन दो गुब्बारे लेकर स्टोर में घुसती हैं. वह एक हाथ में सफेद रंग का लिफाफा लेकर कैशियर वॉल्टर के पास जाती हैं. वॉल्टर उनसे पूछता है कि क्या आप जीत गईं? इस पर मैरियन हंसते हुए कहती हैं कि हां, इसके बाद वह हंसते हुए वॉल्टर को आधी रकम दे देती हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget