नर्सिंग केयर सेंटर से 84 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर भागा 80 साल का बुजुर्ग, पकड़े जाने पर बताई ये वजह
अगर आपको ऐसा लगता है कि प्यार करने की कोई उम्र होती है या फिर ये ढलती उम्र के साथ कम हो जाता है तो आपको ऑस्ट्रेलिया के इस 80 साल के बुजुर्ग की कहानी जाननी चाहिए.

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. आपने कई ऐसी प्रेम कहानियां सुनी होंगी जो काफी दिलचस्प होंगी. लेकिन आपने आमतौर पर ये प्रेम कहानियां छोटी उम्र में शुरू होकर लंबे समय तक चलती हुई देखी होंगी. कुछ कहानियां अंजाम तक पहुंचती हैं को कुछ अधूरी रह जाती हैं. लेकिन कुछ प्रेम कहानियां एक मिसाल बन जाती हैं.
अगर आपको ऐसा लगता है कि प्यार करने की कोई उम्र होती है या फिर ये ढलती उम्र के साथ कम हो जाता है तो आपको ऑस्ट्रेलिया के इस 80 साल के बुजुर्ग की कहानी जाननी चाहिए, जिससे साबित होता है कि प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता है.
कमजोर हो चुकी थी याददाश्त
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 80 साल के राल्फ गिब्स नाम के शख्स को अपनी 84 साल की पार्टनर की याद सताती थी क्योंकि वे बीमार थी और चलने फिरने लायक भी नहीं थी. उनकी याददाश्त भी काफी कमजोर हो चुकी थी. उन्हें किसी के साथ की जरूरत थी लेकिन उनकी इतनी कमियों के बाद भी राल्फ गिब्स को उनका साथ चाहिए था. जिसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार थे.
राल्फ गिब्स की गर्लफ्रेंड का नाम कैरोल लिस्ले है वे मेंशिया और पार्किंसन्स बीमारी से ग्रसित हैं. उनका इलाज पर्थ के एक हॉस्पीटल में चल रहा है. 4 जनवरी 2022 को राल्फ गिब्स उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचे और कैरोल को वहां से लेकर चले गए जिसके बाद उन्होंने कैरोल को ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में घुमाया. इसके बाद वे 4800 किलोमीटर दूर क्वींसलैंड जाने लगे.
इसके बाद राल्फ और कैरोल को पुलिस ने रेगिस्तान से बरामद कर लिया, जहां दोनों कार से घूम रहे थे. इस दौरान कैरोल काफी घबराई हुई थी, जिसके बाद उन्हें पर्थ भेज दिया गया और राल्फ पर कई चार्ज लगाए गए, लेकिन कोर्ट में राल्स ने कहा कि उन्होंने जो भी किया है वह प्यार में किया है.
यह भी पढ़ें:
बिना तैयार हुए पार्लर में से बीच में भागने लगी दुल्हनिया, बोलीं- मेरा दूल्हा किसी और के साथ भाग जाएगा
मुंबई में लापता कुत्ते के वापसी पर मनाया गया जश्न, आरती की थाली मिठाई और फूल से हुआ स्वागत
Source: IOCL



























