एक्सप्लोरर

वाह दादी वाह...80 की उम्र में दादी ने चलाया ऐसा ट्रैक्टर कि हैरान रह गए यूजर्स, वीडियो वायरल

बुजुर्ग महिला जिस आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ ट्रैक्टर चला रही है, वह इस उम्र में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता. दादी के चेहरे पर ना कोई डर, ना हिचक बस एक शेरनी जैसी मुस्कान.

सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो लोगों को हैरान भी करता है और मुस्कान भी दे देता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक 80 साल की दादी मां खेत में खड़े ट्रैक्टर को न सिर्फ स्टार्ट करती हैं, बल्कि उसे पूरे ठाठ-बाठ के साथ चलाती भी हैं. ये नजारा देखकर लोग दादी की हिम्मत, जज्बे और अंदाज के कायल हो गए हैं. साड़ी में लिपटी यह बुजुर्ग महिला जिस आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ ट्रैक्टर चला रही है, वह इस उम्र में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता. दादी के चेहरे पर ना कोई डर, ना हिचक बस एक शेरनी जैसी मुस्कान और ट्रैक्टर की आवाज से मिलती जुलती उनकी ताकत.

80 साल की बूढ़ी दादी ने दौड़ाया ट्रैक्टर

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सादी साड़ी पहने करीब 80 साल की दादी खेत में खड़े एक ट्रैक्टर के पास पहुंचती हैं. पहले तो वो बड़े स्टाइल से ट्रैक्टर की चढ़ाई चढ़ती हैं और आराम से ड्राइवर सीट पर बैठ जाती हैं. उम्र की लाठी को ठेंगा दिखाते हुए दादी चाबी घुमाती हैं और ट्रैक्टर को स्टार्ट कर देती हैं. ट्रैक्टर की गूंज के साथ ही दादी का आत्मविश्वास भी दिखने लगता है. वीडियो में दादी ट्रैक्टर को न सिर्फ स्टार्ट करती हैं, बल्कि उसे खेत में बड़े सलीके और अनुभव के साथ चलाती भी नजर आती हैं. ऐसा लग रहा था जैसे ये उनका रोज का काम हो. वो गियर बदलती हैं, स्टेयरिंग थामती हैं और ट्रैक्टर को खेत में इधर-उधर मोड़ती हैं और वो भी बिना किसी हड़बड़ाहट के.

इस उम्र में भी कायम है हौसला

वीडियो किस गांव का है, यह तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन ट्रैक्टर और खेत की पृष्ठभूमि को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी उत्तर भारतीय राज्य का हो सकता है. जहां एक ओर आज की युवा पीढ़ी आराम और शॉर्टकट में लगी है, वहीं ये दादी मां अपने हुनर और मेहनत से मिसाल बन रही हैं. उनके इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और यह अब तक हजारों दिलों में जगह बना चुका है.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @askshivanisahu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे कई लोगों ने लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बस इतना ही हौसला चाहिए मुझे. एक और यूजर ने लिखा...वाह दादी वाह, गजब का हौसला है आपमें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दादी से पंगा नहीं. बूढ़ी दादी ही कहते हैं मित्तर.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget