एक्सप्लोरर

किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में 12 साल के मासूम ने तोड़ा दम, फिर दूसरों की जिंदगी कर गया रौशन- यूजर्स भी हुए भावुक

Viral News: हम आपको उस 12 साल के लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने मौत को गले लगाकर भी दूसरों की जिंदगी रोशन की जबकि वो खुद जिंदगी के इंतजार में था.

कोलकाता के एक मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट से जो मामला सामने आया है उसे जानने के बाद आपके होश भी उड़ेंगे और आप अपने आंसू भी नहीं रोक पाएंगे. यहां कुदरत ने एक 12 साल के बच्चे के साथ ऐसा खेल खेला कि सालों से किडनी ट्रांसप्लांट का इंतजार करते करते उसकी मृत्यु हो गई. लेकिन इसके बाद बच्चे के घर वालों ने जो फैसला लिया उसे जानने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस परिवार को दिल से सलाम कर रहे हैं. जहां परिवार ने खुद ट्रांसप्लांट के इंतजार में अपने बच्चे को खोया तो वहीं अब ये परिवार दूसरे लोगों की जिंदगी रोशन करने के प्रयासों में जुट गया है.

12 साल के लड़का जो किडनी का इंतजार कर रहा था, खुद अंगदान कर गया

दिल को छू लेने वाली इस घटना में, 12 साल के एक बच्चे ने मरकर भी जिंदगी की रौशनी दूसरों में बांट दी. मंगलवार 20 मई को उस मासूम बच्चे को दिल का दौरा पड़ने के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया. खास बात ये रही कि वही बच्चा एक साल से खुद किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में था, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और जिंदगी की डोर टूट गई. हालांकि, बेटे की मौत से टूटा परिवार दूसरों की जिंदगी बचाने की सोच में और भी ऊंचा उठ गया. उमंग गलाडा के माता-पिता ने उस अस्पताल से खुद संपर्क किया जहां उनके बेटे का इलाज चल रहा था और साफ तौर पर कहा "अगर किसी की जान बच सकती है, तो हमारे बेटे के अंग दान कर दो. इसके बाद उमंग की आंखें और लिवर दान कर दिए गए.

पूरा परिवार टूटा, लेकिन सेवा का भाव नहीं गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति गलाडा ने अपने बेटे को याद करते बेहद भावुक और दिल पर पत्थर रखकर कहा कि वह उन परिवारों का दर्द अच्छी तरह समझती हैं जो अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे के अंग किसी को जिंदगी देने में मदद कर सकें, तो इससे बड़ा सुकून उनके लिए कोई नहीं हो सकता. ज्योति ने बताया कि उमंग खुद भी लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था और डायलिसिस करवा रहा था, लेकिन उसके अंदर जीने का जज्बा कम नहीं हुआ. उसे बाहर खेलने, दोस्तों से मिलने का बहुत शौक था, लेकिन बार-बार होने वाले इंफेक्शन के डर से उसे घर में ही रहना पड़ता था. इसके बावजूद, वो घर में एकदम जिंदादिल और चहकता हुआ बच्चा था. पूरा मामला कोलकाता के मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट का है.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस मामले की भनक लोगों को लगी इसे लाखों बार सराहा गया. यूजर्स ने बच्चे और उसके परिवार वालों की भर भरकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा....कितना बड़ा दिल होगा उस मां का जिसने अपने बेटे के अंग दान कर दिए. एक और यूजर ने लिखा...वो इंसान नहीं फरिश्तों के घर में जन्मा था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वो तो चला गया, दूसरों को रोशन कर गया.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget