एक्सप्लोरर

मैथ का सवाल लगा मुश्किल तो बच्ची ने लगा दी अक्ल, पुलिस को कॉल करके पूछी यह बात

Viral Video: विस्कॉन्सिन के एक शेरिफ डिप्टी ने एक 10 साल के बच्चे की "मदद" की, जिसने गणित के होमवर्क में मदद मांगने के लिए 911 पर कॉल किया था. आपको बता दें कि 911 आपातकालीन सेवाओं का नंबर है.

बचपन में सबसे ज्यादा जिस सब्जेक्ट से बच्चों को डर लगता है वो है गणित. ऐसे में अगर कोई सवाल हल करने में समस्या आ रही हो तो छात्र अपने टीचर से पूछता है या फिर अपने साथ पढ़ने वाले लोगों से इस बारे में मदद लेता है. लेकिन अमेरिका के एक 10 साल के बच्चे ने अपने गणित का सवाल हल करने के लिए 911 पर कॉल लगा दिया जो अमेरिका में आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कहानी बड़ी मजेदार है आइए आपको बताते हैं.

10 साल के बच्चे ने पुलिस से पढ़ाई में मांगी मदद

विस्कॉन्सिन के एक शेरिफ डिप्टी ने एक 10 साल के बच्चे की "मदद" की, जिसने गणित के होमवर्क में मदद मांगने के लिए 911 पर कॉल किया था. आपको बता दें कि 911 अमेरिका में आपातकालीन सेवाओं का नंबर है जो सीधे पुलिस के पास लगता है. शावानो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि डिस्पैचर ने 911 पर की गई कॉल का जवाब दिया, "एक 10 साल के बच्चे ने फोन करके कहा था कि उसे अपने गणित के होमवर्क में मदद चाहिए.

कॉल किया और भेज दिया लंबा चौड़ा गणित का सवाल

पोस्ट में कहा गया, "बच्चे ने बताया कि उनका परिवार भी 'गणित में बहुत अच्छा नहीं है' और उसे मदद की जरूरत थी." शेरिफ जॉर्ज लेन्जनर ने बताया कि डिस्पैचर किम क्राउज ने बच्चे को समझाया कि होमवर्क में मदद के लिए 911 नंबर पर कॉल करना सही नहीं है, लेकिन उन्होंने बच्चे से कहा कि अब कॉल कर ही दिया है तो मैं कोशिश कर सकती हूं कि तुम्हारी मदद कर पाऊं. गुड मॉर्निंग अमेरिका के मुताबिक डिस्पैचर के पास कुछ वक्त था, इसलिए उसने कहा, 'क्या मैं आपकी समस्या में मदद कर सकती हूं?' और, उसने दशमलव वाला एक सवाल सॉल्व करने के लिए दे दिया जो कि बेहद लंबा और कठिन था. ऐसे में वह उसकी मदद करने में असमर्थ थी, इसलिए उसने उसे सूचित किया, 'ठीक है, मुझे देखने दो कि क्या मुझे आपके घर के पास कोई डिप्टी मिल सकता है.' 

यह भी पढ़ें: 4 घंटे डीप फ्रिज में शव, डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम में मृत बताया, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया शख्स

फिर पुलिस ने ऐसे की मदद

डिप्टी शेरिफ चेस मेसन उस एरिया में थे और उन्होंने गणित की समस्या पर गौर करने पर सहमति जताई. मेसन ने घटना के बारे में अपनी रिपोर्ट में लिखा, "व्यक्तिगत रूप से, मैं भी गणित में बहुत कुशल नहीं हूं, लेकिन फिर भी, मैंने सहायता के लिए बच्चे की कॉल पर रिएक्शन दिया और उसकी मदद करने की कोशिश की. इसके बाद डिप्टी मेसन का एक बेटा जो कॉल करने वाले बच्चे की ही उम्र का था, उसने बच्चे के सवाल को हल करने में मदद की. इसके बाद 911 कार्यालय के ऑफिसर्स ने बच्चे को कहा कि 911 सेवा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए है. ऐसी किसी भी तरह की मदद के लिए 911 पर कॉल न करें जब तक जान पर न बन आई हो.

यह भी पढ़ें: बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने कर दिए 44 लोगों के ऑपरेशन, मामला जानकार रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget