एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: बेनाफ्शा के निशाने पर आईं हिना खान, शिल्पा के लिए कह दी बड़ी बात
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 21 Nov 2017 07:03 PM (IST)
1/6

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 से बीते हफ्ते बेनाफ्शा को सबसे कम वोट मिलने के चलते घर से बाहर जाना पड़ा. बेनाफ्शा ने घर से बाहर आते ही कई सारे राज से पर्दा तो उठाया ही है, साथ ही उन्होंने घर में अपने दोस्तों को निशाने पर भी ले लिया है.
2/6

प्रियांक के साथ अपने रिश्ते पर बेनाफ्शा ने कहा, ''प्रियांक के साथ की गई सारी बातें मस्ती और मजाक के लिए थी. हां एक रात उसे सॉरी बोलने के लिए उसके पास गई थी. मैं रोने लगी, मैंने प्रियांक को गले लगाया और फिर वहीं सो गई.''
3/6

बेनाफ्शा ने कहा है, ''बिग बॉस के घर से बाहर आते ही मुझे बहुत ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ रहा है. सिर्फ एक एपिसोड की वजह से लोग इतनी नफरत कर रहे हैं. पर वह नहीं जानते हैं कि मेरे साथ क्या हुआ था.''
4/6

बता दें कि बेनाफ्शा ने घर से बाहर आते ही अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ हुई सभी गलतफहमियों को भी दूर कर लिया है. बेनाफ्शा ने हिना खान पर निशाने पर लेते हुए उन्हें चालाक कंटेस्टेंट बताया था.
5/6

बेनाफ्शा ने शिल्पा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ''मेरे घर से जाने के बाद आप ही परेशान हैं. मैं आपको नहीं समझ पाने के लिए माफी मांगना चाहती हूं.''
6/6

जो भी लोग ये बातें कर रहे हैं कि मैंने ये सब फुटेज के लिए किया, उन्हें बता देना चाहती हूं कि ''हम लोग बिग बॉस में आने से पहले से ही दोस्त हैं.'' ये मैसेज सभी नफरत करने वालों के लिए है.
Published at : 21 Nov 2017 07:03 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स
टेलीविजन
रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां
टेलीविजन
37 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शोएब इब्राहिम के पिता, बहू दीपिका कक्कड़ ने ऐसे किया वेलकम
टेलीविजन
बारिश का पानी नहीं, इस वजह से अशनूर कौर का घर बना 'स्विमिंग पुल', एक्ट्रेस ने बताई असली वजह
























