एक्सप्लोरर

Zoom में आएगा नया फीचर, अपने देश में मौजूद यूजर को ब्लॉक कर सकेंगी सरकारें

Zoom ने हाल ही में अमेरिका में रहने वाले चीन के एक एक्टिविस्ट का अकाउंट बंद कर दिया था. कंपनी पर आरोप लगा कि उसने ऐसा चीन सरकार के दवZ

लॉकडाउन के दिनों में मल्टी यूजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा देने के कारण ‘जूम’ (Zoom) एप्लिकेशन काफी लोकप्रिय हो गई है. हालांकि इसको विवादों का भी सामना करना पड़ा है और अब एक हालिया विवाद के कारण कंपनी अपने प्लेटफॉर्म में ऐसा फीचर लाने जा रही है, जिससे सरकार अपने देश के कानूनों के मुताबिक किसी यूजर का अकाउंट बंद करवा सकती है.

किसी देश की सीमा के अंदर अकाउंट बंद

हाल ही में जूम ऐप्लिकेशन उस वक्त लोगों के निशाने पर आ गई थी जब कंपनी ने चीन सरकार की रिक्वेस्ट पर अमेरिका में रह रहे एक चीनी एक्टिविस्ट का अकाउंट बंद कर दिया था. ये एक्टिविस्ट चीन के टिनामेन स्क्वेयर में 1989 में हुए विरोध की बरसी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन कर रहा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है और आने वाले दिनों में इसके शुरू होने की संभावना है. कंपनी ने फिलहाल इसकी रोल आउट डेट अभी तक नहीं बताई है.

कंपनी ने कहा है कि इस फीचर के जरिए किसी भी देश की सरकार की रिक्वेस्ट पर किसी यूजर के अकाउंट को अपने देश के कानूनों के मुताबिक बंद करवा सकती है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि वो आने वाले वक्त में चीन की रिक्वेस्ट पर उसकी सीमा से बाहर किसी भी यूजर का अकाउंट बंद नहीं करेगी.

चीन के सामने सरेंडर!

चीन में दुनिया की बड़ी दिग्गज इंटरनेट कंपनियों गूगल, फेसबुक, ट्विटर पर बैन है और देश में अपने खुद के सर्च इंजन और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म हैं. हालांकि चीन में जूम पर किसी तरह की रोक नहीं है.

इसको देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी का ये नया फीचर लाने वाला कदम चीनी में चलने वाली सेंसरशिप के सामने सरेंडर की तरह ही है. इस कदम के जरिए चीन में मौजूद यूजर्स के अकाउंट चीन सरकार की रिक्वेस्ट पर बंद हो सकते हैं.

कंपनी ने इस पर कहा कि ये कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि अगर कोई स्थानीय प्रशासन किसी भी यूजर की गतिविधि को अपने कानूनों के मुताबिक अवैध समझे तो कंपनी उनका पालन करेगी. कंपनी ने साथ ही कहा है कि इस नए फीचर की मदद से कंपनी किसी भी देश की सीमा के बाहर इस तरह की गतिविधियों को नहीं रोकेगी.

ये भी पढ़ें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप के फेक वर्जन से डेटा लीक कर रहे हैं हैकर्स, जानिए इससे कैसे बचा जाए काम की खबर: आपको साइबर क्राइम से बचाने के लिए सरकार ने बताए हैं ये 6 अहम टिप्स, अभी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget