एक्सप्लोरर

Zoom ने किया चीनी एक्टिविस्ट का अकाउंट बंद, टिनामेन स्क्वेयर की बरसी पर आयोजित की थी वीडियो कॉन्फ्रेंस

अमेरिका में रहने वाले चीन के एक्टिविस्ट ने 31 मई को टिनामेन स्क्वेयर की बरसी पर वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. एक हफ्ते बाद ही जूम ने एक्टिविस्ट का अकाउंट बंद कर दिया.

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में हुए लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म ‘जूम’ (Zoom) ने काफी चर्चा हासिल की. दुनियाभर के दफ्तरों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ मोड के दौरान लगातार कॉन्फ्रेंस कॉल के लिए इसका इस्तेमाल किया गया. इस बीच जूम को अलग-अलग कारणों से आलोचना का भी शिकार होना पड़ा और इस कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है, जिसने इस प्लेटफॉर्म पर सवाल खड़े किए हैं.

कुछ दिनों पहले ही कंपनी पर आरोप लगा था कि ये यूजर्स का डेटा चोरी कर रही है और उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रही है. इस विवाद के बाद खबरें आई थीं कि कई दफ्तरों में इसके इस्तेमाल पर रोक लग गई.

टिनामेन स्केवयर की 31वीं सालगिरह पर थी वीडियो कॉन्फ्रेंस

जूम पर आरोप लगा है कि इसने अमेरिका में रह रहे चीन के एक एक्टिविस्ट का अकाउंट बंद कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के एक्टिविस्ट झू फेंगसुओ (Zhou Fengsuo) ने हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जो 1989 में चीन में हुए टिनामेन स्क्वेयर घटना की 31वीं सालगिरह पर आधारित थी.

गैजेट्स नाओ की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मई को करीब 250 लोगों ने इस ऑनलाइन इवेंट में हिस्सा लिया था. हालांकि इसके बाद जब 7 जून को झू ने दोबारा जूम में लॉग इन करने का प्रयास किया, तो उन्हें मैसेज मिला की उनका अकाउंट बंद कर दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक झू ने कंपनी को ई-मेल के जरिए सपंर्क किया और इसका कारण जानना चाहा, लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. वहीं इस कॉन्फ्रेंस के आयोजकों ने कंपनी के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की.

रिएक्टिवेट किया गया अकाउंट

अमेरिकी वेबसाइट Axios.com से बात करते हुए जूम ने कहा कि ग्लोबल कंपनी होने के नाते उन्हें हर देश के कानूनों का पालन करना होता है. कंपनी ने कहा कि जब किसी इवेंट में अलग-अलग देशों के लोग हिस्सा लेते हैं, तो हिस्सा लेने वाले लोगों को भी अपने देश के कानूनों का पालन करना होता है. कंपनी ने बयान में ही बताया कि अमेरिका के रहने वाले एक्टिस्ट का अकाउंट रिएक्टिवेट किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें

Apple ने WWDC 2020 की तारीख का किया ऐलान, 23 मिलियन से ज्यादा डेवलपर्स लेंगे हिस्सा

डोमेन फ्रॉड के आरोप में भारतीय कंपनी के खिलाफ फेसबुक ने दर्ज कराया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget