एक्सप्लोरर

YouTube की नई पॉलिसी जरूर जान लीजिए, ये काम करने पर डिलीट हो जाएगा चैनल

YouTube Fan Account: यूट्यूब पर अगर आपने किसी क्रिएटर, एक्टर या सेलिब्रिटी का Fan Account बनाया है तो अब आपको जरा संभलकर काम करना होगा. कंपनी ने फैन अकाउंट के लिए नए नियम जारी किए हैं.

YouTube policy for fan accounts: यूट्यूब ने कुछ समय पहले अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव किया है. हालांकि ये पॉलिसी भारत में अभी लागू नहीं हुई है. नई पॉलिसी के अनुसार, अब क्रिएटर्स को चैनल को मोनेटाइज करने के लिए 4,000 घंटे का वॉच ऑवर और 1000 सब्सक्राइबर या 10 मिलियन रील व्यू की जरूरत नहीं होगी. क्रिएटर्स अब 3,000 घंटे पूरे और 500 सब्सक्राइबर होने पर अपने चैनल को मोनेटाइज कर पाएंगे. रील्स के लिए 10 मिलियन की बजाय कंपनी ने 3 मिलियन व्यू तय किया है. इस बीच कंपनी ने एक और कदम उठाया है और इससे उन लोगों को परेशानी होगी जिन्होंने यूट्यूब पर सेलेब्रटी, एक्टर या किसी पॉपुलर क्रिएटर का Fan Account बनाया हुआ है.

नई पॉलिसी कहती है ये बात 

अभी तक यूट्यब पर फैन अकाउंट के लिए कोई पॉलिसी नहीं थी. जिन लोगों के चैनल पर कम व्यूज आते थे वे पॉपुलर क्रिएटर का कंटेंट यूज कर अपने चैनल की ग्रोथ बढ़ाते थे और फैन अकाउंट के नाम पर पैसा भी कमाते थे. लेकिन अब यूट्यब Fan अकाउंट के लिए कुछ नियम लाया है जो 21 अगस्त 2023 से लागू होंगे.

नई पॉलिसी के तहत 21 अगस्त के बाद अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य चैनल की वीडियो/ऑडियो या बैकग्राउंड जैसे चीजों को खुद के कंटेंट के लिए यूज करता है तो ऐसा करने पर चैनल डिलीट हो सकता है. इससे बचने के लिए क्रिएटर को ये बताना होगा कि ये चैनल Fan Account है और ये मूल निर्माता, कलाकार या एंटिटी का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. ये पॉलिसी कंपनी इसलिए लाई है ताकि यूजर्स ऑरिजिनल और फैन अकाउंट के बीच अंतर कर पाएं और सही व्यक्ति और आईडिया को फॉलो कर पाएं. 

इस बीच, यूट्यूब एक और फीचर लाया है जो क्रिएटर्स को प्लेटफार्म पर वीडियो को कई भाषा में AI की मदद से डब करने की सुविधा देगा. द वर्ज के अनुसार, YouTube ने Aloud से टीम फीचर को जोड़ा है जो Google के एरिया 120 इनक्यूबेटर के भीतर विकसित AI-संचालित डबिंग टूल है. ये सुविधा इसलिए जोड़ी गई है क्योंकि YouTube विभिन्न प्रकार के कंटेंट क्रिएटर्स की जरूरतों को पूरा करने के महत्व को पहचानता है और प्लेटफार्म को सभी के लिए बेहतर बनाना चाहता है.

यह भी पढ़ें: Google Sheet में मिलने लगा AI सपोर्ट, अब बस कमांड डालिए और बन गई मनचाही शीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget