एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: 'यूट्यूब वीडियो लाइक कर पैसा कमाओ' के जाल में ना फंसना, लोग गंवा चुके हैं लाखों, आखिर कैसे हो रहा फ्रॉड?

Digital Fraud: गुरुग्राम में एक महिला ने यूट्यूब वीडियो लाइक करने के चक्कर में मेहनत से कमाए 8.5 लाख रुपये गंवा दिए. जानिए आखिर कैसे हुआ फ्रॉड. 

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. फ्रॉड करने वाले लोग अलग-अलग तरह से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. हाल फिलहाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां यूट्यूब वीडियो लाइक करने के नाम पर लोगों से उनके मेहनत का पैसा छीना गया है. दरअसल, स्कैमर्स सामने वाले व्यक्ति से ये कहते हैं कि उन्हें यूट्यूब वीडियो लाइक करने पर 50 रुपये दिया जाएगा. शुरुआत में पहले स्कैमर्स लोगों को थोड़ा बहुत पैसा देते हैं और फिर जाल में फंसा कर उनका पैसा लूट लेते हैं.

गुरुग्राम की महिला ने गंवाए 8.5 लाख

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम की रहने वाली सिमरनजीत सिंह नंदा ने यूट्यूब फ्रॉड में आकर अपने 8.5 लाख रुपये स्कैमर के हाथ चढ़ा दिए. रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर ने महिला को वॉट्सऐप के जरिए अप्रोच किया और इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी के बारे में बताया. इसके बाद महिला को एक टेलीग्राम लिंक शेयर किया गया जहां यूट्यूब वीडियो लाइक करने पर 50 रुपये मिलने की बात कही गई. पुलिस कंप्लेंट में सिमरनजीत ने बताया कि स्कैमर ने बाद में मर्चेंट टास्क के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा और इस तरह कुल मिलाकर सिमरनजीत सिंह ने 8.5 लाख रुपये 27, 28, 29 और 30 मार्च में स्कैमर्स के हाथ चढ़ा दिए. कई बार स्कैमर ये भी कहते हैं कि पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है तो ऐसे में वे सामने वाले व्यक्ति से कुछ पैसा उनके अकाउंट में भेजने के लिए कहते हैं और फिर ओटीपी आदि की जानकारी लेकर अकाउंट का पैसा साफ कर लेते हैं.

यूट्यूब वीडियो के जरिए भी अकाउंट किया जा रहा साफ

हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि स्कैमर्स AI टूल की मदद से वीडियो बना रहे हैं और इन वीडियो के जरिए वे लोगों के सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल कर उनका पैसा और उनकी जानकारी चुरा रहे हैं. साइबर इंटेलिजेंस फॉर्म क्लाउडसेक ने बताया कि नवंबर 2022 के बाद ऐसी वीडियो का रेश्यो 200 से 300 प्रतिशत बढ़ा है जिनमें स्कैमर्स मालवेयर छिपा रहे हैं. दरअसल, इन वीडियो के डिस्क्रिप्शन में स्कैमर्स लोगों से ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए कहते हैं और फिर इस सॉफ्टवेयर के जरिए वे लोगों का डेटा चुराते हैं. विशेषकर ट्यूटोरियल से जुड़ी वीडियो में ऐसा ज्यादा किया जा रहा है.

खुद को ऐसे रखें सेफ

सोशल मीडिया या इंटरनेट पर खुद को सेफ रखना चाहते हैं तो हमेशा सावधानी और सतर्क रहकर इंटरनेट का इस्तेमाल करें. किसी भी परिस्थिति में अपनी निजी जानकारी सामने वाले व्यक्ति को शेयर न करें और न ही किसी की बात पर यकीन करें. जब भी लेनदेन से जुड़ी बात आए तो फौरन खबरदार हो जाएं और लालच में न करें. 

यह भी पढ़ें:

ChatGPT Ban: प्राइवेट चीजों पर नही है AI का अधिकार...इस देश ने ChatGPT को किया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget