एक्सप्लोरर

इस होली पर पिचकारी लॉन्च करने की तैयारी में शाओमी, जानें इसकी खास बातें

Xiaomi Water Gun: शाओमी भारत में इस बार की होली से पहले एक पिचकारी लॉन्च कर सकता है. आइए हम आपको इस टेक्निकल पिचकारी की खास चीजों के बारे में बताते हैं.

Xiaomi: शाओमी ने इस महीने भारत में अपना फ्लैगशिप और सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है, जिसका नाम Xiaomi 14 सीरीज है. इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनके नाम Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra है. अब शाओमी इसी महीने में एक और नया प्रॉडक्ट भारत में लॉन्च करने की तैयार कर रहा है, जिसका इस्तेमाल यूज़र्स इस बार की होली खेलने के दौरान कर पाएंगे. आइए हम आपको शाओमी के इस खास प्रॉडक्ट के बारे में बताते हैं.

शाओमी का नया प्रॉडक्ट

शाओमी इस महीने भारत में एक वाटर गन यानी पिचकारी लॉन्च कर सकती है, जिसका यूज़ करके यूज़र्स इस बार अपनी होली को भी टेक्निकल होली का रंग दे सकते हैं. दरअसल, शाओमी इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर संदीप सर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो एक शाओमी प्रॉडक्ट को अपने हाथों में लिए खड़ें हैं, लेकिन उसकी पिक्चर को ब्लर कर दिया गया है. इस पिक्चर के साथ संदीप ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "मेरे पास एक सुपर कूल शाओमी प्रॉडक्ट है. शुक्रवार का दिन और भी मजेदार हो गया. कुछ अद्भूत कंटेंट के लिए जुड़े रहें."

 

हालांकि, शाओमी इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर ने अपने इस प्रॉडक्ट के बारे में अभी तक खुलकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके पोस्ट पर आ रहे रिप्लाई और कमेंट में यूज़र्स ने बताया कि यह शाओमी का वाटर गन यानी पिचकारी है, जिसे इस बार की होली से पहले लॉन्च किया जा सकता है. 

इसका नाम Xiaomi Mijia Pulse Gun या Xiaomi Pulse Water Gun हो सकता है. शाओमी ने भारत से बाहर अपने इस प्रॉडक्ट को लॉन्च किया है. संदीप सर्मा के पोस्ट पर एक एक्स यूज़र ने शाओमी यूके के सौजन्य से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाओमी के इस वाटर गन को यूज़ करने का तरीका और इसकी खासियतों के बारे में बताया गया है.

कैसा होगी शाओमी की पिचकारी?

वीडियो में एक यूज़र शाओमी पल्स वाटर गन का इस्तेमाल कर रहा है. इसकी ऊपरी हिस्से पर इसे चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. वीडियो में दावा किया गया है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद दिनभर इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस पिचकारी के अगले हिस्से पर एलईडीज़ लगे हुए हैं, जिसमें इस पिचकारी का स्टेट्स दिखेगा कि उसमें कितनी बैटरी बची है और उसमें कितना पानी है. इस वाटर गन के टॉप पर एक डिस्प्ले बटन है, जिसे दबाकर यूज़र्स रैपिड फायर या पानी के बड़े बुलेट्स छोड़ सकते हैं. इसमें पानी भरने के लिए एक ट्रिगर दिया गया है.

इसे किसी आम पिचकारी की तरह पानी में डुबाने के बाद ट्रिगर दबाने पर इसमें पानी भरने लगता है. इसके साइड में लगी एलईडी के जरिए आप देख सकते हैं कि उसमें कितना पानी भर है. पानी भरने के बाद इसे किसी बंदूक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. अब देखना होगा कि शाओमी ने अपने टीज़र में इसी प्रॉडक्ट की बात की है या नहीं. अगर शाओमी भारत में इसी प्रॉडक्ट को लॉन्च करने वाला है तो इसे अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि शाओमी के इस सुपर कूल वाटर गन यानी पिचकारी की कीमत कितनी होती है और लोग इसे कितना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें:

Photos: भारत में जल्द लॉन्च होगा एक धांसू टैबलेट, बेहद शानदार डिस्प्ले और 8 स्पीकर्स से लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget