एक्सप्लोरर

आखिर क्यों Xiaomi छुपा रही है अपना Logo ? स्टोर्स पर लिखा Made in India

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने रिटेल स्टोर्स पर साइन बोर्ड और अपने Logo को 'मेड इन इंडिया' लोगो से कवर करना (ढकना) शुरू कर दिया है. इसके क्या बड़े कारण हैं आइये जानते हैं..

एजेंसी: स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने अपने रिटेल स्टोर्स पर साइन बोर्ड और अपने Logo को 'मेड इन इंडिया' लोगो से कवर करना (ढकना) शुरू कर दिया है. भारत व चीन के बीच चल रहे गतिरोध और इसके बाद लोगों के बीच चीन विरोधी भावना जागृत होने के बाद कंपनी ने अपने मोबाइल स्टोर्स के बाहर आधिकारिक लोगो को सफेद रंग के मेड इंन इंडिया लोगो से ढकना शुरू किया है. ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

AIMRA की ओर से चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों को एक पत्र लिखकर कहा गया है कि उनकी दुकानों और उत्पादों को मिल रहीं धमकियों के चलते उन्हें अपनी ब्रैंडिंग छुपानी या हटानी पड़ेगी. इसके बाद ही कंपनी ने इस दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है.

लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के साथ झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद आम भारतीय लोगों में चीन विरोधी भावना भड़क उठी है.

AIMRA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने गुरुवार को कहा, "MI (Xiaomi) ने अपने बोर्ड पर सफेद रंग के 'मेड इन इंडिया' बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं."

संपर्क करने पर Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

अपने पत्र में एआईएमआरए ने तमाम चीनी मोबाइल फोन ब्रांड से अनुरोध किया है कि वे खुदरा विक्रेताओं को कपड़े/फ्लेक्स के साथ इन संकेतों को कवर करने या कुछ महीनों के लिए स्टोर के सामने से बोर्ड हटाने को कहें.

मोबाइल खुदरा विक्रेताओं के संघ ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने हाल ही में मुंबई, आगरा, जबलपुर और पटना में कई बाजारों में स्थित चीनी ब्रांडों के संकेतकों को नुकसान पहुंचाया है.

खुराना ने कहा, हमने अपने सदस्यों और उनके स्टोर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा है. हमने बाजारों में कुछ आक्रामकता देखी है. खुराना ने कहा कि कुछ संगठनों ने खुदरा विक्रेताओं को अपने स्टोर से चीनी ब्रांडिंग को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है.

उन्होंने कहा, हमें लग रहा है कि अगर आक्रामकता बढ़ती है तो आने वाले समय में यह एक खतरा हो सकता है. हम खुदरा विक्रेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. अगर दुकानों में आग लग जाती है या दुकानों का सामान चोरी हो जाता है या फिर खुदरा विक्रेताओं को चोट पहुंचती है, तो फिर क्या होगा?

AIMRA ने कहा कि उसने ओप्पो, वीवो, वनप्लस, मोटोरोला, रियलमी, लेनेवो और हुआवे सहित सभी चीनी ब्रांडों को स्टोर के सामने से बोर्ड हटाने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें 

Jio, Airtel और Vodafone के खास प्लान, वर्क फॉर्म होम के लिए हैं बहुत फायदेमंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget