एक्सप्लोरर

Window 10 या 11 यूज करते हैं तो इसे फौरन कर लें अपडेट, इग्नोर करने पर हैक हो सकता है सिस्टम 

Window Update: अगर आप विंडो 10 या 11 यूज करते हैं तो इसे फौरन अपडेट कर लें. हैकर्स मिडल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका और एशिया के कुछ रीजन में काफी एक्टिव हैं और लोगों के डेटा के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं.

Microsoft: हैकर्स आज काफी ज्यादा एडवांस और एक्टिव हो चुके हैं और वे अलग-अलग तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. अगर आप लैपटॉप और डेस्कटॉप पर अपने इंपॉर्टेंट फाइल सेव रखते हैं या आप किसी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और आपके सिस्टम में विंडो 10 या 11 इंस्टॉल है तो इसे फौरन अपडेट कर लें. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने विंडो 10 और 11 में 'जीरो डे वल्नरेबिलिटी' को फिक्स किया है. हैकर्स इन ऑपरेटिंग सिस्टम से लोगों का कीमती डेटा चुराने का प्रयास कर रहे थे. 

इससे पहले फरवरी महीने में रिसर्चर्स ने माइक्रोसॉफ्ट कॉमन लॉग फाइल सिस्टम में 'जीरो डे वल्नरेबिलिटी' नाम का अटैक ढूंढा था. दरअसल, हैकर्स ने एक सॉफ्टवेयर डिवेलप किया है जिसे वे विंडो के अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में इंस्टाल करने की सोच रहे थे ताकि लोगों के डेटा तक एक्सेस बनाया जा सके.
साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्पर स्काई के मुताबिक, हैकर्स Nokoyawa रैनसम attack अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में करने वाले थे ताकि लोगों का डाटा चुराया जा सके. 

स्मॉल बिजनेस है टारगेट 

माइक्रोसॉफ्ट ने इस बग को ‘CVE-2023-28252’ नाम से डिस्कवर किया है. इस बग के सहारे हैकर्स सिक्योरिटी अकाउंट मैनेजर डेटाबेस से डेटा चुराने वाले थे. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि ऐसे लोग या व्यसाय जो विंडो 10 और 11 सिस्टम यूज कर रहे हैं और उन्हें फौरन नए अपडेट को डाउनलोड कर लेना चाहिए साथ ही सिस्टम के प्रोटेक्शन के लिए दूसरे मेथड का भी उपयोग करना चाहिए, यानी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर भी सिस्टम पर रखने चाहिए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि हैकर्स ने इसी तरह से स्मॉल बिजनेसेस पर भी मिडल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका और एशिया रीजन में डेटा चुराने का प्रयास किया था. रिसर्चर्स ने बताया कि उन्होंने इस तरह के पांच अलग-अलग रैनसम अटैक रिटेल, होलसेल, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और दूसरी इंडस्ट्रीज में देखें. यानी हैकर्स स्मॉल बिजनेसेस को टारगेट कर वहां से लोगों का डेटा चुरा रहे हैं.

इस तरह करें अपडेट

सबसे पहले अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप में विंडो बटन को दबाएं और सर्च बार में विंडो अपडेट लिखें. इस पर क्लिक करते ही आपको विंडो अपडेट सेक्शन दिखाई देगा. यहां चेक अपडेट पर क्लिक करें. यदि अपडेट दिखाई देता है तो फौरन सिस्टम को अपडेट कर लें. 

ध्यान दें, समय-समय पर विंडो अपडेट को चेक करते रहें ताकि आपके सिस्टम के साथ कोई खिलवाड़ न कर पाए. ये भी जरूरी है कि आप सभी ऐप्स को अपडेट रखें क्योंकि पुराने ऐप्स में आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है.

*जिन लोगों को नहीं पता कि 'जीरो डे वल्नरेबिलिटी' क्या होता है तो दरअसल, ये एक तरह से किसी भी सॉफ्टवेयर में मौजूद खामी होती है जिसके बारे में सॉफ्टवेयर डेवलपर को पता नहीं होता लेकिन इस सॉफ्टवेयर को हैक करने वाले लोग उसे ढूंढ लेते हैं और उसके जरिए सॉफ्टवेयर के अंदर घुसने की कोशिश करते हैं ताकि लोग का डेटा चुराया जा सके. 'जीरो डे वल्नरेबिलिटी' को फिक्स करने के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपर फिर एक सिक्योरिटी पैच निकालते हैं ताकि उस खामी को दूर किया जा सके. 

यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने खुद बताया कि क्यों खरीदा ट्विटर, इच्छा या मजबूरी...? जानिए क्या थी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव
AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव
ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंग
ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंग
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
बंद हो गया iPhone फिर भी आसानी से मिलेगा! जानें कैसे खोजें खोया फोन?
बंद हो गया iPhone फिर भी आसानी से मिलेगा! जानें कैसे खोजें खोया फोन?

वीडियोज

Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?
सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?
Samastipur Jamui Case Live: 'जमुई की तरह समस्तीपुर में भी एनकाउंटर करें', चिराग पासवान की CM सम्राट से मांग
'जमुई की तरह समस्तीपुर में भी एनकाउंटर करें', चिराग पासवान की CM सम्राट से मांग
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
एक दिन में कितने लीटर दूध देती है जर्सी गाय, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करें?
एक दिन में कितने लीटर दूध देती है जर्सी गाय, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करें?
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
Embed widget