एक्सप्लोरर

JioPhone Next: बजट के साथ-साथ फीचर्स में भी आम आदमी के लिए खास है JioPhone Next, जानिए इसके बारे में सब कुछ

JioPhone Next : JioPhone Next को दिवाली से खरीद सकेंगे. कीमत से लेकर फीचर्स तक इसमें बहुत कुछ ऐसा है जो इसे आम आदमी का फोन बनाता है. आइए विस्तार से जानते हैं, इस फोन में क्या है ऐसा खास.

JioPhone Next: कम पैसे में स्मार्टफोन लेने की राह देख रहे लोगों का इंतजार पिछले दिनों जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) की लॉन्चिंग से साथ खत्म हुआ. दिवाली से लोग इसे खरीद सकेंगे. कीमत से लेकर फीचर्स तक इस फोन में बहुत कुछ ऐसा है जो इसे आम आदमी का फोन बनाता है. आइए विस्तार से जानते हैं, इस फोन में क्या है ऐसा खास.

एक साथ फुल पेमेंट की जरूरत नहीं

स्मार्टफोन लेते वक्त आम आदमी के लिए बजट ही सबसे बड़ी समस्या होती है. जियो ने JioPhone Next को लॉन्च करते वक्त इसका खास ध्यान रखा है. पहले तो इसकी कीमत आम आदम की बजट में रखी गई. कंपनी यहीं नहीं रुकी. कंपनी ने इसे फ्लेक्सी पेमेंट ऑप्शन के साथ खरीदने की सुविधा भी दी है. अगर किसी के पास एक साथ 6400 रुपये नहीं हैं, वह क्रेडिट कार्ड भी यूज नहीं करता तो भी वह शख्स इस मोबाइल को खरीद सकता है.

दरअसल, कंपनी ने इसके लिए Easy EMI का ऑप्शन दिया है. इसके तहत इसे 1999 रुपये का डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है. इसके बाद बाकी रकम कम से कम 300 रुपये की हर महीने की ईएमआई के रूप में दे सकते हैं. यही इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बन गई है और इसे आम आदमी का फोन बना रही है.

फीचर्स भी है खास

फीचर्स के मामले में भी फोन काफी खास है और कम बजट में भी बहुत कुछ देता है. यह फोन Pragati OS पर काम करता है. इसमें 5.45 इंच का HD+ (720x1440 Pixel) डिस्प्ले है. फोन में 3 प्रोटेक्शन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है. फोन 1.3 GHz Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 2 जीबी और जीबी स्टोरेज क्षमता है, इसे 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

फोन की बैटरी 3500 mAh की है. फोन में डुअल सिम लगा सकते हैं. इसमें वॉयस असिस्टेंट पर भी काफी काम किया गया है. आप ओपन ऐप और मैनेज सेटिंग जैसी कमांड बोलकर भी स्मार्टफोन को ऑपरेट कर सकते हैं. सबसे अहम फीचर्स इसका Read Aloud है. यह यूजर्स को ऑन स्क्रीन कॉन्टेंट पढ़कर देगा. यह कॉन्टेंट को उसी भाषा में पढ़ेगा जिसे इस्तेमाल करने वाला समझता है. इसमें ट्रांसलेट का ऑप्शन भी दिया है, जो आम आदमी के काम आएगा.

ऐसे खरीद सकते हैं

इस फोन को आप Jio Mart Digital  स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप जियो की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं.

इस बजट में ये भी हैं ऑप्शन

वैसे अगर जियो नेक्स्ट की रेंज में दूसरे ऑप्शन की बात करें तो आप Xiomi Redmi GO को चुन सकते हैं. हालांकि आपको इसमें जियो नेक्स्ट जितने फीचर्स नहीं मिलेंगे, लेकिन यह फोन 5 हजार रुपये तक में मिल जाएगा. आप Realme C11 2021 भी ले सकते हैं. यह फोन 7299 रुपये तक में मिल जाएगा. कुछ फीचर्स से समझौता कर सकते हैं, तो आपके लिए Samsung Galaxy M01 का भी विकल्प मिलेगा. इसकी कीमत 6199 रुपये है. Realme narzo 50i भी इस रेंज में बेहतर है. इसकी कीमत 7500 रुपये है.  7999 रुपये में redmi 9A  भी अच्छा ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें

iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 में से कौनसा है बेहतर? खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Amazon Festival Sale: इस दिवाली अपने सेहत का रखें और भी ख्याल, घर को वायरस और बैक्टीरिया फ्री रखने के लिये 10 हजार से कम में खरीदें एयर प्यूरिफायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
'भारत के 4 बांध, हमारे लिए डेथ वारंट', घबराए PAK एक्सपर्ट, धमकी देकर बोले- '1 हफ्ते...'
'भारत के 4 बांध, हमारे लिए डेथ वारंट', घबराए PAK एक्सपर्ट, धमकी देकर बोले- '1 हफ्ते...'
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर के नए CEO पर प्रशांत किशोर, 'मामला खत्म नहीं…'
राम मंदिर के नए CEO पर प्रशांत किशोर, 'मामला खत्म नहीं…'
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगा लें
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगाो लें
Embed widget