एक्सप्लोरर

ChatGPT के बाद Microsoft Copilot भी अमेरिकी कांग्रेस में बैन, जानें क्यों?

American Congress: अमेरिका की कांग्रेस में चैटजीपीटी के बाद माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट को भी बैन कर दिया गया है. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में बताते हैं.

AI Tools: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन इस अमेरिकी कांग्रेस में एआई टूल्स को बैन किया जा रहा है. अमेरिकी कांग्रेस ने पहले अपने सदस्यों को ओपनएआई के चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने से मना किया था और अब माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल कोपायलट का इस्तेमाल करने से भी मना कर दिया है.

माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल को क्यों किया गया बैन?

इसका मतलब है कि अमेरिकी कांग्रेस ने अपने सदस्यों के लिए अमेरिका के इन दो सबसे बड़े और लोकप्रिय एआई टूल्स को बैन कर दिया है. एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला प्रमुख सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया गया है. अमेरिकी कांग्रेस के स्टाफ सदस्य अपने सरकार द्वारा जारी डिवाइस पर कोपायलट का उपयोग नहीं कर पाएंगे. यह निर्देश हाउस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कैथरीन स्ज़पिंडोर के एक ज्ञापन के माध्यम से आया है.

इस ज्ञापन में अनधिकृत क्लाउड सर्विसेज़ में डेटा लीक के संभावित जोखिम के बारे में चिंताएं व्यक्त की गई हैं. ये चिंताएं साइबर सुरक्षा कार्यालय द्वारा उठाई गईं थी. हालांकि, आपको बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य अपने निजी डिवाइस में माइक्रोसॉफ्ट के इस एआई टूल कोपायलट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता द्वारा रॉयटर्स को दिए गए एक बयान में कहा गया कि, “हम मानते हैं कि सरकारी यूज़र्स को अपने कई खास डेटा के लिए हाई सिक्योरिटी की जरूरत होती है. इस कारण हमने कोपायलट जैसी माइक्रोसॉफ्ट एआई टूल्स के रोडमैप की घोषणा की है, जो संघीय सरकार की सुरक्षा और तमाम जरूरी चीजों को पूरा करते हैं, जिसे हम इस साल के अंत में पेश करने की उम्मीद कर रहे हैं.

हाउस चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव चीफ कैथरीन एल. स्ज़पिंडोर ने ज्ञापन में लिखा है कि कानून निर्माता और कर्मचारी अब अपनी बेहतर प्राइवेसी फीचर्स के कारण ओपनएआई के एआई चैटबॉट के पेड वर्ज़न चैटजीपीटी प्लस का ही उपयोग कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऑफिसर्स प्राइवेसी सेटिंग्स एक्टिवेट होने पर सिर्फ "अनुसंधान और मूल्यांकन" के लिए चैटजीपी प्लस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें;

क्या है X (Twitter) का Click Here ट्रेंड? क्यों हर कोई इसे कर रहा शेयर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget