एक्सप्लोरर

कौन हैं Pavel Durov जिन्हें फ्रांस में किया गया गिरफ्तार, जानें कितनी है इनकी नेट इनकम

Telegram CEO Pavel Durov: टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ और फाउंडर पावेल ड्यूरोव को शनिवार को फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें पेरिस के ले बौर्जेट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

Telegram CEO Pavel Durov: टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ और फाउंडर पावेल ड्यूरोव को शनिवार को फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें पेरिस के ले बौर्जेट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट्स टीएफ1 के अनुसार पावेल ड्यूरोव को अपने प्राइवेट जेट से फ्रांस पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया था. बता दें कि टेलीग्राम पर कथित तौर पर कंटेंट मॉडरेशन की कमी को देखते हुए अधिकारी ने अरेस्ट वारंट जारी किया है.

क्या है मामला

पुलिस का दावा है कि टेलीग्राम पर क्रिमिनल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया है. हालांकि टेलिग्राम की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वहीं ड्यूरोव के गिरफ्तारी पर फ्रांसीसी आंतरिक मंत्रालय और पुलिस दोनों ही फिलहाल खामोश हैं.

कौन हैं Pavel Durov

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पावेल ड्यूरोव (Telegram CEO Pavel Durov) एक रूसी नागरिक हैं जिनकी उम्र 39 वर्ष है. पावेल ने 2013 में टेलीग्राम की स्थापना की थी. टेलिग्राम ने काफी तेजी से प्राइवेसी, एन्क्रिप्शन पर काम किया था. वहीं टेलिग्राम ऐप रूस, यूक्रेन और पूर्व सोवियत गणराज्यों में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण सोर्स बन चुका है. इसके अलावा यह रूस-यूक्रेन संघर्ष के दोनों पक्षों के अधिकारियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है.

बने फ्रांसीसी नागरिक

आपको बता दें कि 2014 में पावेल ड्यूरोव ने VKontakte पर लगाए गए सरकारी मांगों का पालन न करने के मामले में रूस छोड़ दिया था. हालांकि बाद में पावेल ने इसे बेच दिया था. इसके बाद 2017 में वह दुबई चले गए. वहीं 2021 में ड्यूरोव ने फ्रांसीसी नागरिकता ली थी.

क्या है विवाद

दरअसल, ड्यूरोव के प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर की सरकारों द्वारा कंटेंट सेंसर और बैकडोर पहुंच प्रदान कराने को कहा जा रहा है जिसका वह काफी समय से विरोध कर रहे थे. इससे इनकी छवि एक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रक्षक के रूप में उभरी है. हालही में टेलीग्राम को चरमपंथी समूहों और अपराधियों द्वारा अवैध कार्यों के लिए काफी जोरों से इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी को देखते हुए फ्रांस के साथ-साथ कई यूरोपीय देशों ने सख्त मॉडरेशन नीतियों को लागू न करने के लिए टेलिग्राम की काफी आलोचना की है.

कितनी है इनकी इनकम

अब पावेल ड्यूरोव की इनकम के बारे में बताएं तो फोर्ब्स के अनुसार, पावेल ड्यूरोव 2023 में टॉप बिलियनर्स की लिस्ट में शामिल थे. 2023 में इनकी कुल इनकम करीब 11.5 बिलियन डॉलर थी. वहीं 25 अगस्त 2024 के फोर्ब्स के रिपोर्ट के अनुसार, इनकी 2024 में फिलहाल कुल इनकम 15.5 बिलियन डॉलर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें:

ऐसे Free में अपडेट करें पुराना आधार, 14 सितंबर तक है मौका, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget