एक्सप्लोरर

ऐसे Free में अपडेट करें पुराना आधार, 14 सितंबर तक है मौका, जानें डिटेल्स

Aadhaar Update: UIDAI ने अपने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा है कि फ्री आधार अपडेट की तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है.

Aadhaar Update: आधार कार्ड आज हर इंसान के लिए एक जरुरी दस्तावेज माना जाता है. आधार कार्ड लगभग सभी जगहों पर एक वेलिड आईडी मानी जाती है. ऐसे में कई बार आधार (Aadhaar Card Update) में कुछ बदलाव करने की जरुरत पड़ती है. आधार में बदलाव करने के लिए फीस भी लगती है. पता, बॉयोमैट्रिक या फिर फोटो में बदलाव के लिए आधार अप़डेट कराना जरूरी होता है.

ऐसे में सरकार द्वारा काफी समय से कहा जा रहा है कि जिसका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, वह तुरंत ही इसे अपडेट कर लें. अब अगर आप 14 सितंबर 2024 से पहले आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी.

ट्वीट कर दी जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जानकारी UIDAI ने ट्वीट करके दी है. अपने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा है कि फ्री आधार अपडेट की तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है. इससे पहले ये तारीख 14 जून 2024 तक थी. हालांकि बता दें कि यह फ्री आधार सर्विस आपको केवल My Aadhaar पोर्टल पर उपलब्ध होगी. वहीं अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार अपडेट कराते हैं तो आपको इसके लिए चार्ज देना होगा.

अपडेट के लिए क्या हैं जरूरी दस्तावेज

अब आधार अपडेट करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज की भी जरूरत होती है. आधार अपडेट करने के लिए आपके पास पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ होना जरुरी है. पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि यह तीसरी बार है जब फ्री आधार अपडेट करने की तारीख को बढ़ाया गया है. ऐसे में अगर आपका आधार भी अपडेट नहीं है तो इसे तुरंत ही अपडेट करा लें.

घर बैठे हो जाएगा अपडेट

अब आधार अपडेट करना काफी आसान है. आप घर बैठे ही अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारीक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है.
  2. इसके बाद Update Aadhaar का विकल्प दिखाई देगा, वहां पर क्लिक करें.
  3. अब आपको यहां पर अपना आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा.
  4. इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करके वेरिफाई करना होगा.
  5. इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में आपको अपना पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की आईडी को स्कैन करके अपलोड करना है.
  6. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होकर मिल जाएगा.
  7. इस रिक्वेस्ट नंबर से आप अपने आधार अपडेट के स्टेटस को आनलाइन चेक कर सकते हैं.
  8. यह भी पढ़ें:

अब होगी दिल खोलकर बातें, Jio ने लॉन्च किए अपने नए प्लान्स, 60 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट का मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
10000 रुपये के बजट में खरीदें ये स्मार्ट वॉच, यहां देखें ऑप्शंस
10000 रुपये के बजट में खरीदें ये स्मार्ट वॉच, यहां देखें ऑप्शंस
Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता
Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील

वीडियोज

Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
Embed widget