एक्सप्लोरर

वॉट्सऐप में आ रहा एक शानदार अपडेट....कई मैसेज आने के बाद भी टॉप से गायब नहीं होंगी काम की चैट्स

मेटा जल्द वॉट्सऐप में एक नया फीचर ऐडउप कर सकता है. इस फीचर के आने से आपको काम करने में और ज्यादा सहूलियत मिलेगी. जानवी क्या है अपडेट. 

WhatsApp: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में खूब किया जाता है. निजी बातों से लेकर व्यवसायिक कामकाज और सरकार के बड़े-बड़े अपडेट आज इसी ऐप के जरिए लोगों को पता लगते हैं. दुनिया भर में वॉट्सऐप पर 2 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं. मेटा भी समय-समय पर यूजर एक्सपीरियंस को ऐप पर बेहतर बनाने के लिए इसमें कई बड़े अपडेट ला रहा है. पिछले साल यानी साल 2022 में वॉट्सऐप में कई महत्वपूर्ण और शानदार अपडेट सामने आए. इस बीच खबर सामने है कि वॉट्सऐप जल्द एक और अपडेट नए साल में यूजर्स के लिए ला सकता है. इस अपडेट के सामने आने के बाद लोगों को काम करने में और सहूलियत मिलेगी. 


जल्द रोलआउट होगा ये फीचर

दरअसल, वॉट्सऐप में जल्द 5 लोगों को पिन (pin) करने की सुविधा यूजर्स को मिलेगी. अभी तक यूजर्स केवल 3 चैट को टॉप पर पिन कर पाते थे. चैट को पिन करने से लोगों को ये फायदा होता था कि उन्हें जिनसे बार-बार काम को लेकर बातचीत या अन्य कोई भी काम होता है तो वे इस फीचर के जरिए आसानी से काम कर पाते हैं. अगर आप चैट को पिन नहीं रखते हैं तो आपको बार-बार व्यक्ति को स्क्रॉल करके खोजना पड़ता है और फिर ये मूड खराब और काम में बाधा डालता है. लेकिन पिन फीचर के जरिए आपका काम आसान और अच्छा हो जाता है. इस बीच वॉट्सऐप अब 3 के बजाय यूजर्स को 5 चैट्स को पिन करने की सुविधा जल्द देने वाला है. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है जो आने वाले समय में रोल आउट किया जाएगा. 

वॉट्सऐप का इस्तेमाल लगातार दुनियाभर में बढ़ रहा है और लोगों का भी सोशल दायरा इस ऐप पर बढ़ रहा है. आए दिन हम सभी इसमें नए लोगों को जोड़ते हैं. ऐसे में नया फीचर सामने आने के बाद लोगों को अपनी चैट्स को ऑर्गेनाइज और काम को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी. 

इस तरह कर सकते हैं चैट को पिन

फिलहाल वॉट्सऐप यूजर्स तीन चैट को टॉप पर पिन कर सकते हैं. अगर आपको नहीं पता कि ये कैसे करना है तो इसके लिए 


-सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप को खोलना है.
- इसके बाद जिस भी चैट को आप पिन या टॉप पर लाना चाहते हैं उस पर देर तक क्लिक करें. अब आपको ऊपर टॉप पर पिन का साइन दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही ये चैट सबसे ऊपर चैट लिस्ट में आ जाएगी. इसी तरह आप डेक्सटॉप पर भी ये काम कर सकते हैं और 3 लोगों को चैट लिस्ट में टॉप पर रख सकते हैं.

स्टेटस को कर पाएंगे रिपोर्ट

हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि वॉट्सऐप जल्द अपने यूजर्स को स्टेटस को रिपोर्ट करने की सुविधा देने वाला है. इस फीचर के आने के बाद यदि आपके कांटेक्ट में कोई व्यक्ति संदिग्ध वीडियो या मैसेज बतौर स्टेटस लगाते हैं तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

बिना दोस्तों को पता लगे उनकी इंस्टाग्राम स्ट्रोरी देखना चाहते हैं? तो ये है तरीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget