एक्सप्लोरर

बिना दोस्तों को पता लगे उनकी इंस्टाग्राम स्ट्रोरी देखना चाहते हैं? तो ये है तरीका

आज जानिए की आप इंस्टाग्राम पर कैसे चोरी-छिपे अपने दोस्तों की स्टोरी बिना उन्हें पता लगे देख सकते हैं.

इंटरनेट के आने के बाद से सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. आज हर व्यक्ति के फोन में कुछ कॉमन सोशल मीडिया ऐप्स आपको जरूर देखने को मिलेंगे. इनमें इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि शामिल है. इंस्टाग्राम पर इस वक्त 1 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर हैं. इंस्टाग्राम पर लोग अपनी फोटो, वीडियो, Reel आदि शेयर कर पाते हैं. इस ऐप पर लोग अपनी डेली एक्टिविटी को बतौर स्टोरी या स्टेटस के रूप में भी शेयर करते हैं. कोई टेक्स्ट कोट हो या फिर किसी के साथ लंच डेट, लोग अपनी तस्वीर या वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हैं. जब भी आप किसी की स्टोरी को देखते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को ये पता लग जाता है कि उनकी स्टोरी कितने लोगों ने देखी है. लेकिन आज जानिए कि आप कैसे चोरी-छिपे भी दूसरों की इंस्टाग्राम स्टोरी बिना उन्हें पता लगे देख सकते हैं. जी हां ये संभव है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है.

दरअसल, जैसे ही कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करता है तो उसकी फोटो के चारों ओर सर्कल सा बना आता है. जब दूसरा व्यक्ति उनकी स्टोरी को देखता है तो उन्हें आपका नाम 'व्यूड बाय' की लिस्ट में दिखने लगता है. यानी पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ये पता लग जाता है कि स्टोरी किस-किसने देखी है. लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहते कि सामने वाले व्यक्ति को पता लगे कि आपने उनकी स्टोरी देखी है तो इसके लिए ये तरीके आजमाएं. 

एयरप्लेन मोड

सबसे सरल तरीका एयरप्लेन मोड है.

- सबसे पहले आप अपने इंस्टाग्राम को ओपन करें और स्टोरी या फिर फीड को लोड होने दें. जैसे ही ये अच्छे से लोड हो जाए तो फिर मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड में डाल दें और करीब 5 सेकेंड तक इंतजार करें.
- फिर दोबारा इंस्टाग्राम खोलें और जिस भी व्यक्ति की स्टोरी आप देखना चाहते हैं उस पर टैप करें. ऐसा करते ही स्टोरी ओपन हो जाएगी और आपका नाम व्यूअर्स लिस्ट में भी सामने वाले व्यक्ति को नहीं दिखेगा. 

एडिशनल अकाउंट 

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति की स्टोरी देखना चाहते हैं जिसका अकाउंट ओपन है लेकिन ये नहीं चाहते कि उसे आपका नाम या प्रोफाइल व्यूअर्स लिस्ट में दिखे तो आप एडिशनल अकाउंट के जरिए ये काम कर सकते हैं. इंस्टाग्राम लोगों को एक से ज्यादा अकाउंट्स बनाने की सुविधा देता है. इससे आप दूसरे व्यक्ति की स्टोरी बिना उसे पता लगे देख सकते हैं.

इसके अलावा कई थर्ड पार्टी ऐप्स या वेबसाइट भी हैं जो आपको ये सुविधा प्रदान करती हैं. लेकिन ऐसा करना आपकी प्राइवेसी में खलल डाल सकता है. इसलिए कोशिश करें कि ऐसे थर्ड पार्टी ऐप्स और वेबसाइट से बचकर रहें जो सेफ और सिक्योर नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

1-4 या 16 जीबी, किसी भी पेन ड्राइव या कार्ड में पूरी स्टोरेज क्यों नहीं मिलती....आज जान लीजिए वजह 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Samsung Sleep Apnea Detection: रातभर सांसों पर नजर रखेगी Samsung की टेक्नोलॉजी, कैसे करेगी काम?
रातभर सांसों पर नजर रखेगी Samsung की टेक्नोलॉजी, कैसे करेगी काम?
Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget