एक्सप्लोरर

दोस्त के भेजें Voice Note को टेक्स्ट में पढ़ पाएंगे आप, WhatsApp ला रहा ये कमाल का फीचर

वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके तहत यूजर्स वॉइस नोट को टेक्स्ट में पढ़ पाएंगे. आपको बता दें दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं.

WhatsApp: अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल खूब करते हैं तो आपके साथ ये जरूर हुआ होगा कि आप कभी ऐसी जगह या ऐसी स्थिति में होते हैं कि आप सामने वाले व्यक्ति के द्वारा भेजे गए वॉइस नोट को नहीं सुन पाते. ऐसे में हम या तो सामने वाले व्यक्ति से बात को मैसेज में कहने के लिए कहते हैं या फिर ये कहते हैं कि हम वॉइस नोट को थोड़ी देर में सुनकर जवाब देंगे. लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके तहत आप वॉइस नोट को टेक्स्ट में पढ़ पाएंगे. 


दोस्त के भेजें Voice Note को टेक्स्ट में पढ़ पाएंगे आप, WhatsApp ला रहा ये कमाल का फीचर
वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप वॉइस नोट को ट्रांसक्राइब करने पर काम कर रहा है. फिलहाल ये फीचर डेवलपिंग स्टेज में है जो अभी किसी के लिए लाइव नहीं किया गया है. वेबसाइट के मुताबिक, ये फीचर पहले आईओएस यूजर्स के लिए कंपनी लाएगी. WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि नया फीचर कब काम नहीं करेगा. यानी अगर ये वॉइस नोट की भाषा नहीं समझ पाएगा या लैंग्वेज सही नहीं होगी तो ये आपको एक अलर्ट दिखाएगा जिसमें आपको लैंग्वेज को बदलने के लिए कहा जाएगा. 

इस साल आएंगे कई बेहतरीन फीचर्स 

दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. ये ऐप इतना पॉपुलर है कि आज हर व्यक्ति के फोन में आपको ये ऐप्लीकेशन  देखने को मिलेगा. यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार कई नए फीचर्स पर काम कर रही है जो धीरे-धीरे लाइव किए जाएंगे. जल्द यूजर्स को वॉट्सऐप स्टेटस पर वॉइस नोट, स्टेटस को रिपोर्ट, टेक्स्ट फोंट में बदलाव आदि कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं.

फ्री में मिला ब्लू टिक छीन लेंगे मस्क 

इधर दूसरी तरफ, एलन मस्क ने ट्विटर पर पहले से मौजूद ब्लू टिक वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट साझा किया है. एलन मस्क ने कहा कि सभी से 'लिगेसी' वाले ब्लू टिक यानी पुराने ब्लू टिक छीन लिए जाएंगे. अब ब्लू टिक लोगों को तभी मिलेगा जब वे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीदेंगे. भारत में ट्विटर ब्लू के लिए एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को 900 रुपये प्रति महीने और वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे. 

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए आखिर कैसा दिखता है दुनिया का पहला Coca-Cola स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget