एक्सप्लोरर

पुराने iPhone पर नहीं चलेगा WhatsApp! जानिए कौन से मॉडल्स हैं शामिल

Whatsapp in iPhones: जल्द ही आईफोन के कुछ मॉडल्स में व्हाट्सऐप हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है. जी हां, दरअसल, व्हाट्सऐप पुराने आईफोन मॉडल्स में नहीं कार्य करेगा.

Whatsapp in iPhones: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा यूज किया जाता है. लोग व्हाट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठाते हैं. लेकिन अब जल्द ही आईफोन के कुछ मॉडल्स में व्हाट्सऐप हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है. जी हां, दरअसल, व्हाट्सऐप पुराने आईफोन मॉडल्स में नहीं कार्य करेगा. WhatsApp ने पहले ही घोषणा की थी कि वह iOS 15.1 से पुराने वर्जन पर अपना सपोर्ट बंद करने जा रहा है. अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव मई 2025 से पहले ही लागू होना शुरू हो गया है. यानी, जिनके iPhone पुराने iOS वर्जन पर चल रहे हैं, वे WhatsApp के नए अपडेट्स इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे.

किन iPhone मॉडल्स पर नहीं चलेगा WhatsApp

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फैसले से खासतौर पर iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus जैसे मॉडल्स प्रभावित होंगे. ये डिवाइसेज iOS 15.1 को सपोर्ट नहीं करतीं, इसलिए इनमें WhatsApp का नया अपडेट इंस्टॉल नहीं होगा. WhatsApp अपनी सर्विस को नए iOS वर्जन और टेक्नोलॉजी के अनुरूप अपग्रेड कर रहा है, जिसके चलते पुराने डिवाइसेज पर इसका सपोर्ट बंद किया जा रहा है.

WABetaInfo की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Beta वर्जन 25.2.10.72 में iOS 15.1 से पुराने डिवाइसेज के लिए सपोर्ट पहले ही हटा दिया गया है. इस बदलाव की पुष्टि के लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया, जिससे साफ हो गया कि पुराने iOS वर्जन वाले iPhone यूजर्स WhatsApp के नए बीटा वर्जन को इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे.

WhatsApp अपडेट न करने पर क्या होगा?

अगर आपका iPhone पुराना है और उसमें iOS 15.1 या उससे नया वर्जन इंस्टॉल नहीं हो सकता, तो आप WhatsApp का इस्तेमाल जारी नहीं रख पाएंगे. जो यूजर्स फिलहाल पुराने बीटा वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, वे भी इसे सिर्फ एक महीने तक ही चला पाएंगे. उसके बाद, ऐप पूरी तरह बंद हो जाएगा, और उन्हें या तो iOS अपडेट करना होगा या नया डिवाइस खरीदना पड़ेगा.

इस दिन से बंद हो जाएगा WhatsApp

जानकारी के मुताबिक, WhatsApp सपोर्ट 5 मई 2025 से पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, यानी इस तारीख के बाद पुराने iOS वर्जन वाले iPhones पर WhatsApp बिल्कुल नहीं चलेगा. अगर आप बिना किसी रुकावट के WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो समय रहते अपने डिवाइस को अपडेट या अपग्रेड कर लें.

यह भी पढ़ें:

इतना सस्ता हो गया OnePlus का ये फ्लैगशिप फोन! यहां मिल रही अब तक की सबसे तगड़ी डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
जम्मू-कश्मीर में रेल विस्तार के दो बड़े प्रस्तावों पर रोक, क्या वजह?
जम्मू-कश्मीर में रेल विस्तार के दो बड़े प्रस्तावों पर रोक, क्या वजह?
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
Embed widget