एक्सप्लोरर

जिस क्वालिटी में क्लिक की फोटो... उसी क्वालिटी में होगी शेयर, वॉट्सएप ला रहा है ये बड़ा अपडेट

वॉट्सएप पर नजर रखने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट शेयर किया है. स्क्रीनशॉट के अनुसार, वॉट्सएप एक फोटो क्वालिटी ऑप्शन जोड़ने जा रहा है.

WhatsApp: वॉट्सएप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ फीचर्स को ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि मैसेजिंग ऐप जल्द ही आपको ओरिजनल क्वालिटी में तस्वीर शेयर करने की सुविधा देगी. इसे इस साल के सबसे बड़े अपडेट में से एक बताया जा रहा है. इससे यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ हाई-क्वालिटी फोटो शेयर कर सकेंगे. वॉट्सएप वर्तमान में दो वजह से आपको सेंड की गई तस्वीरों या वीडियो की क्वालिटी कम करता है. पहली वजह है कि ऐसा कंटेंट जल्द डाउनलोड हो जाता है, और दूसरी वजह है कि इसमें ज्यादा डेटा की खपत नहीं होती है. ऐसे में, नया फीचर ज्यादा डेटा की खपत वाला होगा.  आइए इस फीचर को डिटेल में जानते हैं.

फीचर ऐसे करेगा काम

वॉट्सएप पर नजर रखने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट शेयर किया है. स्क्रीनशॉट के अनुसार, वॉट्सएप एक फोटो क्वालिटी ऑप्शन जोड़ने जा रहा है, जो कॉन्टैक्ट्स के साथ मीडिया शेयर करने पर दिखाई देगा. फोटो क्वालिटी का यह आइकन आपको अन्य टूल्स के साथ स्क्रीन के टॉप पर शो होगा. इसका मतलब है कि अगर आप ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजना चाहेंगे, तो आपको हर बार कॉन्टैक्ट्स के साथ मीडिया शेयर करने के लिए क्वालिटी सेटिंग में बदलाव करना होगा. इस फीचर के बारे में आने वाले समय में और जानकारी मिल सकती है. 

ओरिजनल क्वालिटी में फोटो शेयर करने का नुकसान

इस फीचर के रोलआउट होने के बाद, अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपका ज्यादा डाटा कंज्यूम हो सकता है. ऐसे में, आप जिस शख्स को तस्वीरें भेजेंगे उसे भी डाउनलोड करने में अधिक डाटा खर्च करना पड़ सकता है. आप इसे वॉट्सएप के डॉक्यूमेंट फीचर की तरह समझ सकते हैं. हालांकि, आप वाईफाई का इस्तेमाल करके इस फीचर के ज़रिए हाई क्वालिटी की तस्वीरें शेयर और रिसीव कर सकेंगे. इसके अलावा, ऑटो डाउनलोड को ऑफ करके भी मीडिया को ऑटोटमैटिक तौर पर डाउनलोड होने से बचा सकेंगे. 

वॉट्सएप पर फोटो शेयरिंग के ऑप्शन

अभी वॉट्सएप पर फोटो शेयर करने के लिए यूजर्स को 3 ऑप्शन मिलते हैं. पहला ऑटो, दूसरा डेटा सेवर और तीसरा हाई क्वालिटी. हालांकि इसका हाई क्वालिटी उतना प्रभावी नहीं है, और ऐप पर हाई-रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरों को सपोर्ट नहीं करता है.  

यह भी पढ़ें - iPhone यूजर्स को अब मिलेगी पहले ज्यादा सिक्योरिटी और एडवांस फीचर्स, आने वाला है iOS 16.3 अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget