एक्सप्लोरर

इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने से पहले DGCA का नया नियम जान लें. DGCA ने एक खास मॉडल पर आग लगने की घटना के बाद प्रतिबंध लगा दिया गया है. जानें इस पावर बैंक में ऐसा क्या है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिथियम बैटरी का खतरा मुख्य वजह है.

फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए पावर बैंक से जुड़ी एक जरूरी अपडेट सामने आई है. DGCA ने एक खास ब्रांड के पावर बैंक को भारत में आने-जाने वाली और देश के अंदर चलने वाली सभी फ्लाइट्स में ले जाने पर रोक लगा दी है. यह फैसला इस पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद लिया गया है.

अब यात्री इसे न तो केबिन बैगेज में रख सकते हैं और न ही चेक-इन बैगेज में ले जा सकते हैं. इसके अलावा इसे कार्गो के जरिए भी विमान में भेजने की परमिशन नहीं है, हालांकि यह पाबंदी सिर्फ एक खास मॉडल पर लगाई गई है, सभी पावर बैंक पर नहीं है. तो आइए जानते हैं कि किस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन लगा और इसकी क्या वजह है.

किस ब्रांड के पावर बैंक पर लगा प्रतिबंध?

DGCA ने MOBIKINS के MK-PB-04 मॉडल के पावर बैंक को लेकर नया आदेश जारी किया है. इस मॉडल में हाल ही में आग लगने की घटना सामने आई थी. इसके बाद विमान में इससे जुड़े संभावित खतरे को देखते हुए इसे ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. DGCA ने एयरलाइंस को इस मॉडल की पहचान करने और इसे विमान में ले जाने से रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है. साथ ही यात्रियों को भी इस प्रतिबंध की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. 

पावर बैंक पर प्रतिबंध लगाने की क्या वजह है?

पावर बैंक पर रोक लगाने के पीछे विमान में आग लगने का खतरा और यात्रियों की सुरक्षा मुख्य वजह है. हाल ही में 11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा था. इसके बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ा गया, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया. इस घटना ने विमान में बैटरी से चलने वाले डिवाइसों के इस्तेमाल से जुड़े जोखिमों को एक बार फिर सामने ला दिया.

यह भी पढ़ें - WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल

पावर बैंक में आग लगने का खतरा क्यों?

पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी होती है, जो खराबी आने, ज्यादा गर्म होने या अंदर शॉर्ट सर्किट होने पर आग पकड़ सकती है. उड़ान के दौरान ऐसी घटना यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है. इसी खतरे को देखते हुए DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल को फ्लाइट में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है. हाल के समय में कई देशों ने विमानों में पावर बैंक के इस्तेमाल और उन्हें ले जाने से जुड़े नियम सख्त किए हैं. 

यह भी पढ़ें - 18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget