एक्सप्लोरर

iOS 16.3 Release Date: iPhone यूजर्स को अब मिलेगी पहले ज्यादा सिक्योरिटी और एडवांस फीचर्स, आने वाला है iOS 16.3 अपडेट

आईफोन यूजर्स को जल्द आईओएस 16.3 का अपडेट मिलने वाला है. इसमें लोगों को पहले से बेहतर सिक्योरिटी और एडवांस फीचर मिलेंगे. 

iOS 16.3 Release Date: एप्पल का प्रीमियम आईफोन दुनियाभर में लोकप्रिय है. हर कोई एक बार जरूर अपनी जिंदगी में आईफोन चलाना चाहता है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन के मुकाबले आईफोन में बेहतर सिक्योरिटी और ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. यही वजह है कि बड़े-बड़े लोग अपने पास आईफोन रखना पसंद करते हैं जिससे उनकी प्राइवेसी में कोई खलल न पड़े. इस बीच आईफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, एप्पल जल्द यूजर्स को आईओएस 16.3 का अपडेट देने वाला है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते तक दुनियाभर के आईफोन यूजर्स के लिए इस अपडेट को लाइव कर सकती है. इस अपडेट में आपको क्या कुछ नया मिलेगा वो जानिए. 

आईओएस 16.3 अपडेट में मिलेंगे ये फीचर्स

-आईओएस 16.3 अपडेट में एप्पल ने एक नया फीचर जोड़ा है जो एक आईफोन यूजर को म्यूजिक को होमपॉड में ट्रांसफर या बंद करने की सुविधा देगा. 

इमरजेंसी s.o.s सेटिंग्स में भी मिलेगा अपडेट

MacRumors के अनुसार, IOS 16.3 में आईफोन यूजर्स के लिए इमरजेंसी s.o.s. सेटिंग में बदलाव किया गया है. यानी अब ये सेटिंग और ज्यादा क्लियर और सरल हो गई है. कंपनी ने 'कॉल विद होल्ड' को अब 'कॉल विद होल्ड एंड रिलीज' के रूप में बदल दिया है जबकि 'कॉल विद 5 प्रेस' को 'कॉल विद 5 बटन प्रेस' के रूप में चेंज किया गया है. इसी तरह नए अपडेट में 'कॉल काउंटडाउन' को 'कॉल साइलेंटली' के रूप में आप देखेंगे. 

एप्पल आईडी की सुरक्षा कीज में अपडेट

नए अपडेट में आईफोन यूजर्स को अपनी एप्पल आईडी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. आईओएस 16.3 में कंपनी ने नई सुरक्षा कीज पेश की है जो यूजर्स को एप्पल आईडी को ज्यादा सुरक्षित बनाए रखने के लिए हार्डवेयर सुरक्षा कीज का उपयोग करने की अनुमति देगा. एक बार अगर आप इस फीचर को ऑन करेंगे तो टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन और मजबूत हो जाएगा. 

इस तरह अपडेट करें आईओएस 16.3

सबसे जरूरी बात ये है कि आपका आईफोन इस अपडेट के लिए एलिजिबल होना चाहिए. अगर मोबाइल फोन एलिजिबल है तो सेटिंग में जाएं और यहां जनरल के विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट दिखेगा जिस पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें. डाउनलोड हो जाने के बाद इसे इंस्टॉल करें और एक बार मोबाइल फोन को रीस्टार्ट कर लें. इससे नया अपडेट मोबाइल फोन में बेहतर तरीके से काम करने लगेगा. 

यह भी पढ़ें-

ChatGPT से आप क्या-क्या पूछ सकते हैं वो जानिए? कहां ये ठप हो जाता है वो भी पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget