एक्सप्लोरर

WhatsApp नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर भेजता रहेगा मैसेज, फीचर्स में नहीं होगी कटौती

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है. कई लोगों ने इसे एक्सेप्ट कर लिया है, तो कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

WhatsApp New Privacy Policy: व्हाट्सएप ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकर न करने वाले यूजर्स के लिए अपनी सेवाओं की सुविधा में किसी तरह की कमी नहीं करेगा, लेकिन उन्हें पॉलिसी के बारे में याद दिलाने के लिये मैसेज भेजता रहेगा. कंपनी ने कहा कि नीति में हालिया बदलाव से लोगों के प्राइवेट मैसेज की प्राइवेसी नहीं बदलती. व्हाट्सएप सरकार को पत्र लिखकर पहले ही इस बात का भरोसा दिलाने की कोशिश कर चुका है कि यूजर्स की प्राइवेसी उसके लिए सर्वोपरि है.

सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह कहा
सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि व्हाट्सएप निजी डेटा सुरक्षा (पीडीपी) विधेयक के कानून का रूप लेने से पहले अपने यूजर्स को रोज बार-बार मैसेज भेजकर अपनी नयी प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकर करने के लिए "मजबूर" कर रहा है. सरकार ने अदालत से इस पर रोक लगाने के लिए कंपनी को निर्देश देने की मांग की है.

कंपनी ने यह दिया जवाब
कंपनी के एक प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए भेजे एक बयान में कहा, "हम यह बात दोहराते हैं कि हम पहले ही भारत सरकार को जवाब दे चुके हैं और उन्हें आश्वस्त कर चुके हैं कि यूजर्स की प्राइवेसी हमारे लिए सर्वोपरि है." फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि उसकी विवादित पॉलिसी आने वाले सप्ताह में व्हाट्सएप से जुड़े फीचर्स को सीमित नहीं करेगी. 

बार-बार दिखेगा मैसेज
प्रवक्ता ने कहा, "इसके बजाए हम उपयोगकर्ताओं को समय समय पर पॉलिसी के बारे में याद दिलाते रहेंगे और फेसबुक द्वारा समर्थित किसी बिजनेस अकाउंट के साथ बातचीत करने जैसी महत्वपूर्ण वैकल्पिक सुविधाओं का इस्तेमाल चुनने को लेकर जानकारी देते रहेंगे." प्रवक्ता ने कहा कि हालिया अपडेट लोगों के निजी संदेश की निजता को नहीं बदलता और अगर लोग इसका विकल्प चुनते हैं तो इसका उद्देश्य लोगों को बिजनेस अकाउंट के साथ बातचीत करने के तरीके से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देना है. उन्होंने कहा कि कंपनी कम से कम आगामी पीडीपी कानून के प्रभाव में आने तक ऐसा करती रहेगी. 

सरकार ने नए आईटी नियम बनाए
गौरतलब है कि सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों के लिये नये आईटी नियमों की घोषणा की है. इस नए नियम के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया मंचों को अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत होगी. इसमें भारत में मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति आदि शामिल हैं. प्रमुख सोशल मीडिया मंचों को नये नियमों के अनुपालन के लिये तीन महीने का समय दिया गया था. इस श्रेणी में उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को रखा जाता है, जिनके पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 50 लाख से अधिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget