एक्सप्लोरर

WhatsApp vs Telegram: ये हैं टेलीग्राम के 5 शानदार फीचर्स, इनके आगे व्हाट्सएप कहीं नहीं टिकता

अगर आपने व्हाट्सएप छोड़कर टेलीग्राम का इस्तेमाल करना शुरू किया है तो जान लें टेलीग्राम के 5 खास फीचर्स. आपको ये फीचर्स व्हाट्सएप में नहीं मिलेंगे. इससे आपकी चैट रहेगी बिल्कुल सुरक्षित.

WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी के बाद से बहुत सारे लोगों ने दूसरे मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. व्हाट्सएप के लाखों यूजर्स अब टेलीग्रीम और सिग्नल जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले कुछ समय में टेलीग्राम के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालांकि आपको बता दें कि व्हाट्सऐप के ऐसे कई फीचर्स हैं जिनकी वजह से लोग इस ऐप का इस्तेमाल बंद नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन अब आपको टेलीग्राम पर भी ऐसे खास फीचर्स मिल जाएंगे जिससे आपकी लाइफ काफी आसान रहेगी. हम आपको टेलीग्राम के ऐसे 5 शानदार फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको व्हाट्सऐप पर नहीं मिलेंगे.  

ग्रुप मेंबर कैपेसिटी- टेलीग्राम यूजर्स ग्रुप चैट के लिए कई ऑप्शन्स यूज कर सकते हैं. इसमें ग्रुप, सुपरग्रुप्स और चैनल जैसे फीचर हैं. जिससे यूजर्स कॉम्यूनिटी चैट कर सकते हैं. ग्रुप में यूजर्स दो लाख मैंबर्स को एड कर सकते हैं. इसके अलावा सुपरग्रुप में 200 मैंबर को जोड़ सकते हैं वहीं चैनल क्रिएट कर आप ब्रॉडकास्ट जैसे टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जबकि व्हाट्सऐप के ग्रुप में आप सिर्फ आप 256 लोगों को जोड़ सकते हो. 

क्लाउड स्टोरेज- टेलीग्राम का ये बेदह खास फीचर है. इससे आप टेलीग्राम के क्लाउड स्टोरेज में अपनी इमेज, मैसेज, मीडिया फाइल्स और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव करके रख सकते हैं. आप यहां अनलिमिटेड डेटा स्टोर कर सकते हैं. इसे कहीं भी कभी भी लॉग-इन करके आप एक्सेस भी कर सकते हैं. जबकि व्हाट्सऐप में आपको ऐसा कोई फीचर फिलहाल नहीं मिलेगा.

सीक्रेट चैट- टेलीग्राम पर आप सीक्रेट चैट भी कर सकते हैं. इसमें आप चैट पर एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए यूजर्स को चैट पर एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड ऑन करना होता है. इसके अलावा आप भेजे गए मैसेज पर सेल्फ डिस्ट्रक्ट टाइमर भी लगा सकते हैं. अगर कोई आपकी सीक्रेट चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो यूजर को इसका नोटिफिकेशन भी मिलता है साथ ही सीक्रेट चैट को आप फॉर्वड भी नहीं कर सकते हैं. जबकि व्हाट्सऐप पर आपको ऐसा कोई फीचर नहीं मिलेगा. 

फाइल शेयरिंग- टेलीग्राम का ये काफी काम का फीचर है. टेलीग्राम पर यूजर्स को 1.5GB तक की फाइल शेयर करने का ऑप्शन मिलता है जबकि व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को सिर्फ 100MB तक की फाइल शेयर करने का ऑप्शन देता है. 

मल्टी-प्लेटफॉर्म सपोर्ट- टेलीग्राम अपने अपने यूजर्स को नाम और पासवर्ड के जरिए किसी भी डिवाइस में लॉगइन करने की सुविधा देता है. यानि आप एक टाइम पर एक से ज्यादा डिवाइस में टेलीग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं. जबकि व्हाट्सऐप में आप सिर्फ दो डिवाइस यानि फोन अलावा वेब में इस्तेमाल करने का ऑप्शन है. 

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो जेल भी जाना पड़ सकता है``

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget