एक्सप्लोरर

WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो जेल भी जाना पड़ सकता है

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा किया जा रहा है. ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि अगर आपने सोच-समझकर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं किया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आपकी पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है यहां तक कि जेल भी जाना पड़ सकता है.

पूरी दुनिया में इंस्टेंट चैट प्लेटफॉर्म WhatsApp का लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत में भी व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या लाखों में है. WhatsApp के कई ऐसे फीचर्स हैं जिनकी वजह से हमारी लाइफ काफी आसान हो गई है. हालांकि अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भी बिना सोचे- समझे करेंगे तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. ऐसे में आपको WhatsApp इस्तेमाल करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है. हम आपको ऐसी बातें बता रहें जो आपको WhatsApp पर चैट करते वक्त बिल्कुल भी नहीं करनी हैं. इससे आपकी पर्सनल डीटेल्स लीक हो सकती है इसके अलावा आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. आइये जानते हैं कैसे ?
 
अनजान नंबर सेव न करें- अक्सर ऐसा होता है जब हम कई अनजान लोगों के नंबर भी सेव कर लेते हैं. जैसे कैब वाला, डिलीवरी बॉय या कोई सर्विस प्रोवाइडर. जब हमें इनसे काम रहता है तो हम इनके पर्सन नंबर सेव कर लेते हैं और उन्हें डिलीट करना भूल जाते है. इससे ये लोग आपकी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर से लेकर स्टेटस तक देख सकते हैं. ऐसे में कोई भी आपकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है. इसीलिए अनजान लोगों के नंबर अपने फोन में सेव करने के बजाय कहीं लिख लें. 
 
पोर्न वीडियोज व्हाट्सऐप पर शेयर न करें- अगर आप WhatsApp पर कुछ अश्लील सामग्री शेयर करते हैं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं. ऐसा करने से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन भी हो सकता है. हां अगर कोई आपके अकाउंट की रिपोर्ट करता है या पुलिस में शिकायत दर्ज करवाता है तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है. इसलिए व्हाट्सऐप पर सोच-समझ कर ही कंटेंट शेयर करें. 
 
प्रोफाइल फोटो लगाते वक्त रहें सावधान- व्हाट्सऐप पर आपकी प्रोफाइल फोटो को हर कोई देख सकता है. इसलिए प्रोफाइल फोटो लगाते वक्त आपको सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी फोटो लगाने से बचना चाहिए जिसमें आपकी सोसाइटी या कोई दूसरी जानकारी पता चल रही हो. कार या बाइक के सामने नंबर प्लेट को दिखाते हुए फोटो नहीं लगानी चाहिए. इसके अलावा प्रोफाइल फोटो लगाते वक्त सेटिंग्स में जाकर बदलाव कर लेने चाहिए. इससे आप जिसे अपनी फोटो दिखाना चाहते हैं सिर्फ वही आपकी फोटो देख पाएंगे. 

टू स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट कर लें- अगर आप व्हाट्सऐप पर अपनी सेफ्टी का ख्याल रखते हैं तो आपको Two-step verification  जरूर एक्टिवेट कर लेना चाहिए. ये WhatsApp का अहम फीचर है. इसमें आपको 6 अंकों का एक पिन सेट करना होता है. जब आप किसी दूसरे डिवाइस में WhatsApp लॉगिन करते हैं तो आपको इस पिन की जरूरत पड़ेगी. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर बहुत जरूरी है. 
 
ऐसे मैसेज फॉरवर्ड करने से बचें- व्हाट्सऐप पर तरह-तरह के मैसेज आते हैं. ऐसे में आपको किसी भी मैसेज या वीडियो को फॉरवर्ड करने से पहले चेक जरूर कर लेना चाहिए. आजकल फेक न्यूज, फ्री ऑफर और सरकारी योजनाओं के नाम पर भी कई तरह के फर्जी लिंक फॉरवर्ड किए जा रहे हैं. ऐसे में आपको इन्हें फॉरवर्ड करने से बचना चाहिए. किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ हेट-स्पीच वाले मैसेज या वीडियो शेयर करने से भी बचना जरूरी है. 
 
WhatsApp स्टेटस लगाते वक्त ध्यान रखें- अगर आप व्हाट्सऐप स्टेटस डालते हैं तो आपको स्टेटस लगाते वक्त एक खास फीचर का ध्यान रखना चाहिए. आप अपना स्टेटस सिर्फ अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ ही शेयर करें. अनजान लोग आपके स्टेटस से आपकी पर्सनल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
 
व्हाट्सऐप का ऑटो-बैकअप बंद कर दें- बहुत सारे लोगों के फोन में ​WhatsApp का ऑटो-बैकअप फीचर ऑन रहता है. इससे आपके मैसेज का बैकअप Google Drive या iCloud पर सेव हो जाता है. ऐसे में अगर कोई आपका गूगल या एप्पल अकाउंट हैक कर लेता है तो आपकी चैटिं उसके हाथ लग सकती है. इस तरह की परेशानी से बचने के लिए चैट को हमेशा एक्सपोर्ट करके ही सेव करें. 

ये भी पढ़ें: WhatsApp से पेमेंट करने जा रहे हैं, तो पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget