एक्सप्लोरर

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब चैटिंग में नहीं होगी '1234' की दिक्कत

WhatsApp Chat: व्हाट्सऐप में चैटिंग करने के लिए अब कुछ खास फीचर्स आ गए हैं. इन फीचर्स के नाम नंबर लिस्ट, बुलेट लिस्ट, कोट्स आदि हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे अब 1,2,3,4 की दिक्कत खत्म हो जाएगी.

WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नियमित अंतराल में कई ऐसे फीचर्स पेश करता रहता है, जो यूजर्स के अनुभव को पहले से बेहतर बनाता जाता है. शायद यही कारण है कि व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. साल 2024 को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ, लेकिन इतने ही वक्त में व्हाट्सऐप में बहुत सारे नए फीचर्स आने वाले हैं, और बहुत सारे नए फीचर्स का ऐलान भी किया जा चुका है. उन्हीं में से एक खास फीचर की बात हम अपने इस आर्टिकल में करने वाले हैं.

व्हाट्सऐप के नए फीचर्स

दरअसल, व्हाट्सऐप में एक कमाल का फीचर आया है, जिसे नंबर लिस्ट फीचर कहते हैं. व्हाट्सऐप चैट के दौरान अगर आपको तीन-चार या उससे ज्यादा लाइन्स में अलग-अलग चीजों को नंबरिंग करते हुए लिखना पड़ता था तो आपको हर एक लाइन से पहले नंबर डालकर आगे बढ़ना पड़ता था. अब ऐसा नहीं होगा. अब आप पहली लाइन के आगे अगर नंबर-1 डालेंगे और फिर कुछ लिखने के बाद स्पेस क्लिक करके अगली लाइन लिखने जाएंगे तो वहां अपने-आप ही नंबर-2 लिखा हुआ आ जाएगा. उस लाइन को खत्म करके आगे बढ़ेंगे तो नंबर-3 आ जाएगा. 

इस तरह से व्हाट्सऐप में अब नंबर लिस्ट अपने-आप काम करेगा जैसा कि विंडोज़ में टाइप करने पर होता है. इसके अलावा अगर आप व्हाट्सऐप में किसी चीज के आगे बुलेट लगाना चाहते हैं, तो अब आपको उसका भी ऑप्शन मिलेगा. अब चैटिंग के दौरान पहले लाइन के आगे बुलेट लगाएंगे, तो अगली सभी लाइन्स में बुलेट अपने-आप लग जाएगा.

एंड्रॉयड और एप्पल दोनों डिवाइस में आएंगे फीचर

व्हाट्सऐप के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetainfo के मुताबिक इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्ज़न पर टेस्ट किया जा रहा है. इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ओएस के बीटा वर्ज़न में पेश टेस्टिंग के लिए पेश किया गया है. इसका मतलब है कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों डिवाइस में आएगा. 

व्हाट्सऐप के इस फीचर को सरल भाषा में समझें तो अब चैटिंग के दौरान बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, और अंडरलाइन फीचर के अलावा टेक्स्ट को अरेंज करने यानी ब्लॉक्स, बुलेट लिस्ट, नंबर लिस्ट, कोट ब्लॉक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. अगर आप किसी मैच में किसी स्पेसिफिक पार्ट को हाईलाइट करना चाहते हैं, तो आपको कोट ब्लॉक नाम का फीचर मिलेगा, जिसे आप > टाइप करके अपना रिप्लाई लिखेंगे तो इसका यूज़ कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: कैशबैक ही कैशबैक! BHIM App यूज़ करने पर मिल रहा ₹750 का गारंटीड Cashback, सीमित समय के लिए ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
Embed widget