एक्सप्लोरर

अब एक समय पर 4 डिवाइस में Whatsapp चला सकते हैं... तरीके ये है

अगर आप अपने व्हाट्सएप खाते को कई डिवाइस पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने अकाउंट को अपने प्राइमरी मोबाइल डिवाइस से जोड़ने के लिए खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

WhatsApp : आपने जो हेडिंग में पढ़ा है वो बिलकुल सच है. जी हां, आप अब एक वॉट्सएप अकाउंट को 4 अलग-अलग डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे. दरअसल, मेटा की कंपनी वॉट्सएप ने हाल ही में डेस्कटॉप के लिए एक नई एप लॉन्च की है. विंडोज डेस्कटॉप के लिए जो एप वर्जन पेश किया गया है, उसका इंटरफेस बिलकुल एंड्रॉयड में इस्तेमाल की जाने वाली वॉट्सएप के सामान है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि भई चार डिवाइस में वॉट्सएप कैसे इस्तेमाल होगी वो बताओ ना... सब्र रखिए! सब कुछ बताएंगे. 

चार डिवाइस पर WhatsApp का इस्तेमाल

ऐप को लॉन्च करने के साथ वॉट्सएप ने यह भी खुलासा किया है कि यूजर्स अब अपने वॉट्सएप अकाउंट में चार डिवाइस में इस्तमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि अगर फोन ऑफलाइन भी होता है तो बाकी डिवाइस पर चैट सिंक, एन्क्रिप्टेड और अपडेट रहेगी. जिस विंडोज एप के बारे में हमने खबर के शुरू में बताया था, उसी को अपडेट करने के बाद, यूजर्स के पास डेस्कटॉप पर ही वीडियो और वॉयस कॉलिंग ऑप्शन होगा. इसके साथ ही,  लगभग सभी डिवाइस के लिए डिवाइस लिंकिंग सहित नए फीचर्स तक पहुंच होगी.

अगर आप अपने व्हाट्सएप खाते को कई डिवाइस पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने अकाउंट को अपने प्राइमरी मोबाइल डिवाइस से जोड़ने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें. 

वॉट्सएप को कई डिवाइस से कैसे लिंक करें?

  • अपने फोन में वॉट्सएप ओपन करें. 
  • अब "Settings" पर क्लिक करें और "Linked Devices" पर टैप करें.
  • "Link a New Device" पर टैप करें और ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें.
  • दूसरी डिवाइस वॉट्सएप से कनेक्ट करने के लिए, वेब ब्राउजर (web.whatsapp.com) पर वॉट्सएप वेब पेज ओपन करें.
  • अपने दूसरे डिवाइस से वेब पेज पर QR कोड को स्कैन करें.
  • डिवाइस के सिंक होने तक इंतजार करें. इसके बाद, आपकी चैट दूसरे डिवाइस पर दिखाई देने लगेगी.
  • अधिक डिवाइस से लिंक करने के लिए इसी प्रोसेस को बाकी डिवाइस के साथ दोहराएं.  

आप वॉट्सएप की लेटेस्ट लॉन्च डेस्कटॉप एप से भी इसी तरह अपनी WhatsApp को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, आप टैबलेट या किसी अन्य ब्राउजर में वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आप केवल 4 डिवाइस को ही लिंक कर सकेंगे. इसके साथ ही, ये डिवाइस आपके वॉट्सएप अकाउंट से तब तक कनेक्ट रहेंगे जब तक कि डिवाइस को इंटरनेट कनेक्शन मिल रहा है. आप डिवाइस को कभी भी रिमूव भी कर सकते हैं. ध्यान रहे, अगर आप 14 दिनों से अधिक समय तक अपने फोन को इंटरनेट से कनेक्ट नहीं करते हैं तो आपके लिंक किए गए डिवाइस खुद लॉग आउट हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें - - Galaxy F14 में है 6000mAh बैटरी, इतनी बैटरी के साथ कम कीमत में ये फोन भी हैं अच्छा ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget