एक्सप्लोरर

WhatsApp पर अब यह काम कर पाएंगे यूजर्स, दूर हो जाएगा लंबा झंझट

WhatsApp अपने यूजर्स के एक नए फीचर पर काम कर रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर अपने प्रोफाइल में दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट को लिंक कर पाएंगे. WhatsApp बिजनेस में यह फीचर पहले से मौजूद है.

WhatsApp यूजर्स को जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है. इसके बाद यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को WhatsApp प्रोफाइल में लिंक कर सकेंगे. बिजनेस अकाउंट के लिए यह फीचर पहले से मौजूद है और अब इसे रेगुलर अकाउंट के लिए रोलआउट किया जाएगा. बता दें कि Meta के स्वामित्व वाली WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाती रहती है. 

फीचर की चल रही टेस्टिंग

WhatsApp अभी इस फीचर की आईफोन के लिए टेस्टिंग कर रही है. अभी तक इसे यूजर्स के लिए इनेबल नहीं किया गया है, लेकिन एक स्क्रीनशॉट से पता लगा है कि यह कैसे काम करेगा. इस फीचर में WhatsApp यूजर अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट को प्रोफाइल में लिंक कर सकेंगे. इससे लोगों के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ढूंढना आसान हो जाएगा और उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाकर कनेक्ट नहीं होना पड़ेगा.

प्रोफाइल में होगा नया सेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि WhatsApp प्रोफाइल सेटिंग में नया सेक्शन देगी, जहां यूजर्स के पास सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक ऐड करना का ऑप्शन होगा. यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा और यूजर्स पर अपने दूसरे अकाउंट लिंक करने की कोई बाध्यता नहीं होगी. टेस्टिंग के दौरान इसमें सिर्फ इंस्टाग्राम का ऑप्शन नजर आ रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि रोलआउट होने से पहले थ्रेड्स और फेसबुक आदि अकाउंट को भी ऐड करने का ऑप्शन आ जाएगा. अभी इसमें इंस्टाग्राम प्रोफाइल को ऐड करने के लिए साइन-इन की जरूरत नहीं है, लेकिन आगे चलकर इसे जरूरी बनाया जा सकता है. 

अब गूगलपे और फोन पे वाला काम भी करेगी WhatsApp

WhatsApp अब गूगलपे और फोन पे वाला काम भी करेगी. दरअसल, कंपनी बिल पेमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इसके बाद यूजर्स WhatsApp के जरिए अपने तमाम बिल भर सकेंगे और मोबाइल भी रिचार्ज कर पाएंगे. जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

900 रुपये से कम में 6 महीने की वैलिडिटी दे रही BSNL, डेटा और कॉलिंग का फायदा भी, बाकी कंपनियों की छूटे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget