एक्सप्लोरर

900 रुपये से कम में 6 महीने की वैलिडिटी दे रही BSNL, डेटा और कॉलिंग का फायदा भी, बाकी कंपनियों की छूटे पसीने

देश की एकमात्र सरकारी कंपनी BSNL सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए मशहूर है. कंपनी अपने 900 रुपये से कम के प्लान में 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग जैसे शानदार बेनेफिट्स दे रही है.

BSNL Recharge Plan: महंगे रिचार्ज के कारण मोबाइल यूजर्स की जेब पर भार बढ़ रहा है. TRAI के आदेश के बाद निजी टेलीकॉम कंपनियां वॉइस और SMS प्लान लेकर आई हैं, लेकिन इनकी कीमत भी काफी ज्यादा है. ऐसे में हम आपको देश की एकमात्र सरकारी कंपनी BSNL के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 900 रुपये से कम कीमत में 6 महीने की वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग बेनेफिट दे रहा है. 

BSNL का 897 रुपये का प्लान

अगर आप एक ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा मिले तो BSNL का 897 रुपये वाला रिचार्ज आपके काम आ सकता है. 897 रुपये में BSNL पूरे 180 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इसके साथ ही पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स देशभर में फ्री कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें रोजाना 100SMS भी मिलेंगे. प्लान के बेनेफिट यहीं खत्म नहीं होते हैं. इसके साथ सरकारी कंपनी 90GB डेटा भी ऑफर कर रही है, जिसे 180 दिनों के दौरान यूज किया जा सकता है.

सस्ते प्लान में भी लंबी वैलिडिटी दे रही BSNL

BSNL अपने एक और सस्ते प्लान में लंबी वैलिडिटी दे रही है, लेकिन इसके साथ मिलने वाले अन्य बेनेफिट सीमित है. हम BSNL के 797 रुपये के रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं. यह 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को पूरे 10 महीने की वैलिडिटी मिल जाती है. हालांकि, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट केवल 60 दिनों तक मिलेगा. इसी तरह डेटा और SMS का फायदा भी पहले 60 दिनों के लिए मिलेगा. यह रिचार्ज करने पर आप पहले 60 दिनों तक रोजाना 100 SMS भेज पाएंगे और डेली 2GB डेटा एक्सेस कर पाएंगे. डेली लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 40Kbps रह जाएगी.

ये भी पढ़ें-

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग आगे खिसकी, अब कब होगा लॉन्च? जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget