एक्सप्लोरर

सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

सर्दियों की दस्तक के साथ घर में AC और कूलर तो बंद हो जाते हैं. लेकिन फ्रिज चलता ही रहता है. ठंड में फ्रिज का गलत टेंपरेचर न सिर्फ खाना खराब करता है बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ाता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फ्रिज बंद ना करें; गर्म भोजन ठंडा कर ही अंदर रखें।

मौसम में अब हल्की ठंडक घुलने लगी है और धीरे-धीरे सर्दियों की दस्तक शुरू हो चुकी है. घरों में AC और कूलर बंद होने लगे हैं और पंखों की रफ्तार भी कम हो गई है. लेकिन घर में एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस भी होता है जो गर्मी हो या ठंड उसे हम जरा भी रेस्ट नहीं देते हैं पूरे साल चौबीसों घंटे बिना रुके उसका इस्तेमाल होता रहता है वह है हमारा फ्रिज.  अक्सर देखा गया है कि लोग भरी गर्मी के मौसम में फ्रिज की कूलिंग को जिस टेंपरेचर पर सेट करते हैं.

सर्दियां आने के बाद भी उसे बदलना भूल जाते हैं. बहुत से लोगों को तो यह भी ठीक से नहीं पता होता कि फ्रिज के अंदर लगे डायल के किस नंबर का क्या काम होता है. ठंड के मौसम में अगर फ्रिज को सही सेटिंग पर न चलाया जाए तो न सिर्फ उसमें रखी सब्जियां और खाना खराब होता है बल्कि बिजली की खपत भी बेवजह बढ़ती रहती है. इसलिए जान लें सर्दियों में किस नंबर पर फ्रिज चलाना है एकदम सही.

सर्दियों में कितने डिग्री सेट करें फ्रिज?

आजकल बाजार में दो तरह के फ्रिज आते हैं. एक जिनमें टेंपरेचर कंट्रोल करने के लिए 1 से 5 या 7 नंबर तक का गोल डायल होता है और दूसरे मार्डन डिजिटल डिस्प्ले वाले फ्रिज जिनमें डिग्री सेल्सियस में टेंपरेचर दिखता है. अगर आपके घर में नंबर वाले रेगुलेटर का फ्रिज है. तो सबसे पहले यह समझ लें कि नंबर जितना कम होगा कूलिंग उतनी कम होगी और नंबर जितना ज्यादा होगा ठंडक उतनी ही तेज होगी. 

सर्दियों में बाहर का तापमान पहले से ही कम रहता है इसलिए फ्रिज के डायल को 1 या 2 नंबर पर रखना सबसे सही माना जाता है. वहीं अगर आपके पास डिजिटल पैनल वाला स्मार्ट फ्रिज है तो ठंड के दिनों में इसका तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करना चाहिए. इसके अलावा फ्रीजर का तापमान माइनस 15 से माइनस 18 डिग्री सेल्सियस पर रखना काफी होता है. 


सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

गलत सेटिंग पर फ्रिज चलाने से होते हैं नुकसान

गर्मियों के दौरान हम फ्रिज को 4 या 5 नंबर पर चलाते हैं जिससे पानी और खाने-पीने की चीजें जल्दी ठंडी हो सकें. लेकिन अगर सर्दियों में भी फ्रिज इसी हाई Setting पर चलता रहे तो इसके कई नुकसान झेलने पड़ते हैं. सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि जरूरत से ज्यादा Cooling होने की वजह से हरी सब्जियां, फल और पका हुआ खाना जमने लगता है. जिससे उनका प्राकृतिक स्वाद और पोषक तत्व दोनों खत्म हो जाते हैं. 

कई बार दूध और दही में भी बर्फ की परत जम जाती है. इसके अलावा Single Door फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ बन जाता है,. जिसे बार-बार डिफ्रॉस्ट करना पड़ता है. हाई कूलिंग सेटिंग पर रखने से फ्रिज का कंप्रेसर बिना जरूरत के लगातार चलता रहता है. इससे न सिर्फ हर महीने बिजली का बिल ज्यादा आता है बल्कि कंप्रेसर जल्दी खराब होने का खतरा भी रहता है.


सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

यह भी पढ़ें: सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

ठंड के मौसम में फ्रिज चलाते समय न करें यह गलतियां

सर्दियों में बहुत से लोग बिजली बचाने के चक्कर में एक बड़ी गलती यह करते हैं कि वे रोज कुछ घंटों के लिए या रात में फ्रिज का मेन स्विच ही बंद कर देते हैं. ऐसा करने से फ्रिज के अंदर का तापमान बार-बार बदलता है. जिससे नमी पैदा होती है और खाने में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. तो साथ ही फ्रिज के अंदर से अजीब सी बदबू भी आने लगती है और दोबारा ऑन करने पर कंप्रेसर दोगुनी बिजली खींचता है. 

इसलिए फ्रिज को बंद करने के बजाय उसे हमेशा 1 नंबर रखें अगर Winter मोड  है तो उसे चालू कर दें. इसके अलावा सर्दियों में लोग अक्सर गरमा-गरम खाना या उबला हुआ दूध सीधे फ्रिज में रख देते हैं. जिससे अंदर की कूलिंग बिगड़ जाती है और मशीन पर लोड बढ़ता है. किसी भी गर्म चीज को पहले नार्मल टेपरेंचर पर ठंडा होने दें और उसके बाद ही ढककर फ्रिज में रखें. 

यह भी पढ़ें: अभी से बना लें धनतेरस का बजट, इन इलेक्ट्रिक आइटम्स को खरीदना फायदे का सौदा

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget